पहले IRS फिर IPS और फिर IAS, Btech इंजीनियर में UPSC में दनादन मारी हैट्रिक, हैरान कर देगी Success Story

IAS Abhishek vashisth UPSC Success Story: "मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है..." ये लाइन 2024 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक वशिष्ठ पर बिल्कुल फिट बैठती है। अभिषेक वशिष्ठ ने दिखा दिया कि अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।

IAS Abhishek vashisth UPSC Success Story

दिल्ली का साधारण लड़का, बड़ा सपना

अभिषेक दिल्ली के रहने वाले हैं। आम परिवार से आने वाले अभिषेक ने शुरुआत से ही बड़ा सपना देखा - आईएएस बनने का। लेकिन यह सपना पूरा करना इतना आसान नहीं था।

एक नहीं, तीन बार पास की यूपीएससी

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली Union Public Service Commission (UPSC) की परीक्षा को पास करना ही बड़ी बात होती है। लेकिन अभिषेक ने इसे एक नहीं, बल्कि तीन बार पास कर दिखाया। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। सबसे पहले अभिषेक को IRS का पद मिला। जब वो इससे खुश नहीं हुए तो उन्होंने दूसरा अटेंप्ट दिया। दूसरी बार में वो IPS बन गए। अभिषेक यहां भी नहीं रुक और तीसरे अटेंप्ट में फिर वो फाइनली IAS बने।

असफलता से घबराए नहीं

तैयारी के दौरान उन्हें कई बार निराशा भी मिली। कभी नंबर कम आए, कभी रैंक उम्मीद के मुताबिक नहीं मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। हर बार अपनी गलतियों से सीखा और और ज्यादा मेहनत की।

क्या है उनकी सफलता का राज?

रोजाना तय समय पर पढ़ाई
खुद पर भरोसा
गलतियों को सुधारना
धैर्य और लगातार कोशिश
अभिषेक का मानना है कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

युवाओं के लिए संदेश

अभिषेक वशिष्ठ की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटी-छोटी मुश्किलों से हिम्मत हार जाते हैं। उनका साफ संदेश है - हालात कैसे भी हों, अगर इरादा पक्का है तो सफलता जरूर मिलती है।

More from Filmibeat

Read more about: ias ips bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X