शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का मंगेतर को दिया वादा रहा अधूरा, सगाई का VIDEO देख छलक पड़ेंगे आंसू

IAF flight lieutenant Siddharth Yadav Engagement Video Viral: 3 अप्रैल की रात में गुजरात के जामनगर में एक लड़ाकू विमान संग दुर्घटना हुई। बता दें कि यह हादसा जामनगर के पास सुवरदा में हुआ था जिसमें फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव सवार थे। एक ट्रेनी मिशन के दौरान भारतीय वायु सेना (IAF) के फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए।
पायलट संग हुई दुर्घटना
बताया जा रहा है कि जगुआर लड़ाकू विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से विमान खुले मैदान में जा गिरा और विमान में बुरी तरह आग लग गई। इस घटना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की मृत्यु हो गई, लेकिन को पायलट की इस हादसे में जान बच गई। फिलहाल तो को पायलट जख्मी है उनका इलाज चल रहा है, लेकिन यह घटना कैसे हुई इसकी अभी जांच चल रही है।
10 दिन पहले हुई थी सगाई
बता दें कि IAF पायलट सिद्धार्थ यादव हरियाणा के रहने वाले थे उनकी 10 दिन पहले ही सगाई हुई थी। जब सिद्धार्थ यादव को अंतिम विदाई दी जा रही थी उस समय उनकी मंगेतर भी वहां आई थीं। पायलट को इस स्थिति में देख सिद्धार्थ की मंगेतर सानिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वह बार-बार उन्हें पुकारती नजर आईं। बता दें कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की अंतिम विदाई के बाद उनका एक सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग की आंखों में भी आंसू आ गए हैं। साथ ही में कमेंट्स की भी लंबी लाइन लग गई है।
सिद्धार्थ ने घुटने पर बैठ किया था सानिया को प्रपोज
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ सानिया को घुटने पर बैठकर प्रोपज करते नजर आए। इस वीडियो में देख सकते हैं कि जहां सानिया हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं सिद्धार्थ काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ अपनी मंगेतर के साथ खास पल जीते दिखे। पहले सिद्धार्थ सानिया के हाथ चूमते हैं और फिर उन्हें प्रोपज करते हैं और एक खूबसूरत गुलाब का बुके उन्हें देते हैं यह सब देखकर सानिया शर्मा जाती हैं। बता दें कि दोनों के सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देख लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे हैं।
सदमे में आईं सानिया
दोनों ही अपने जीवन के नए सफर के शुरू होने पर काफी खुश नजर आ रहे थे। सगाई के बाद घर वालों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। दोनों की शादी की तारीख 2 नवंबर थी। वहीं सिद्धार्थ के शहीद होने की खबर मिलने के बाद सानिया सदमे में आ गई हैं। सानिया सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर देख जवानों से विनती की थी कि वह एक बार सिद्धार्थ का चेहरा उन्हें दिखा दें, लेकिन मजबूरी की वजह से सिद्धार्थ का चेहरा नहीं दिखाया गया।
सेना में चौथी पीढ़ी थे सिद्धार्थ
आपको बता दें कि सिद्धार्थ के मामा के बेटे सचिन ने बताया कि सिद्धार्थ परिवार के चौथी पीढ़ी थे जो सेना में थे। वहीं सिद्धार्थ के पिता ने कहा कि मेरा बेटा आखिरी समय में जगुआर से इजेक्ट कर सकता था, लेकिन पब्लिक को बचाने के लिए उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह बहादुर बच्चा था। वह खुद को आगे रखने के लिए पूरी कोशिश करता था। वहीं सिद्धार्थ की मां ने कहा कि मुझे उनकी मां होने पर गर्व है। वो देश के लिए डरा नहीं। मेरा पूरा परिवार सेना में था। यह सब जानते हुए भी मैंने उसे सेना में भेजा।
सिद्धार्थ की मंगेतर सानिया ने कही ये बात
वहीं सिद्धार्थ की मंगेतर सानिया ने कहा कि वह हमेशा ही उनसे प्यार करती रहेंगी और उनके लिए समर्पित रहेंगी। मुझे उनपर गर्व है। इतना कहने के बाद सानिया बेसुद हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











