'पूरी रात अब्बू को बुलाती थी, दम घुटता था..' Seema Haider फिर भड़कीं, पाकिस्तान में जो हुआ वो कर देगा हैरान

Seema Haider Viral Video- सीमा हैदर आए दिन किसी ना किसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है कि लोगों के मुंह बंद हो गए हैं। दरअसल अक्सर उनको पाकिस्तानी गुलाम हैदर को लेकर ताना दिया जाता है कि वो सीमा के लिए बाहर कमाने गया था।
इसके बावजूद सीमा ने इसको धोखा दिया। इस पर सीमा हैदर ने खुलकर अपनी बात कही है और बताया है कि वो कितनी दुखी थी। सीमा का कहना है कि जब वो दुखी तो कोई नहीं नजर आया और आज जब सुखी है तो ये हो रहा। इसके अलावा उसने अपने पिता को याद किया जिनके जाने के बाद वो अक्सर रोती थी। सीमा हैदर का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्या बोलीं सीमा?
सीमा हैदर ने कहा, ''चलो मानती हूं कि हैदर हमारे खातिर कमाने गया था और गरीब था। परिवार तो था उसका, खानदान तो था। जब किसी औरत का एक सहारा होता है.. बाप मरता है तो वो टूट जाती है। बाप का रिश्ता बहुत बड़ा होता है। जब मेरे बाप की मौत हुई तो मैं उस समय मैं पागल थी, उस समय मैं सोच नहीं पाती थी कि मैं क्या करूं। मैं पूरी पूरी रात अब्बू को बुलाती थी, मेरा दम घुटता था अब्बू को याद करके। तब क्यों कोई मेरे पास नहीं आया।''
सीमा हैदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग अपनी अपनी तरह से बातें कर रहे हैं। सीमा हैदर आए दिन बुरी तरह से ट्रोल की जाती हैं। हालांकि लोग उनको सपोर्ट भी करते हैं।
गैरकानूनी तरीके से इंडिया आई
सीमा हैदर का अफेयर सचिन मीणा के साथ पबजी खेलने के दौरान हुआ था। सीमा ने नेपाल के रास्ते इंडिया में कदम रखा था और अपने 4 बच्चों के साथ सचिन के पास आई गई थी। अब वो इंडिया में है और सचिन से शादी कर चुकी है। हालांकि अभी तक उसको भारत की नागरिकता नहीं मिली है। फिलहाल आप देखिए सीमा का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications