'मैने उसे छुआ तक नहीं है, षड़यंत्र हो रहा है..' महिला ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप, छलका शादाब जकाती का दुख

Shadab Jakati on Harassment Allegations: शादाब जकाती के बारे में भला कौन नहीं जानता है। 10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है पूछ वायरल हुए इस शख्स को लेकर इस वक्त बवाल मचा हुआ है। एक गरीब महिला ने शादाब पर धोखाधड़ी करने और शोषण करने के आरोप लगाए हैं।

Shadab Jakati

महिला ने आरोप लगाए हैं कि जकाती ने उसके साथ वीडियो शूट की और ना ही उसके प्रमोशन किया और ना ही पैसे दिए। इसके बाद पूरा मामला सोशल मीडिया पर आ गया है और लोग कई तरह की बातें शादाब को लेकर कर रहे हैं। अब इस पूरे मामले में शादाब का रिएक्शन आया है और उसने पूरी बातें लोगों के सामने रखी हैं।

क्या बोले शादाब जकाती?

शादाब ने एक वीडियो साझा किया है और खुद को बेकसूर बता रहे हैं। उनका कहना है कि मदद करने के लिए वो आगे आए थे और अब उनपर ही उस महिला ने आरोप लगाने शुरु कर दिए हैं। शादाब जकाती ने कहा, ''बड़े सयाने कहते हैं कि नेकी कर दरिया में डाल। जिस औरत चांदनी ने मेरे पे आरोप लगाए हैं एक दिन मेरे पास आई और कहने लगी भइया आप सबकी मदद करते हैं और मैं मजदूरी का काम करती हूं और मेरे एक बच्चा है।

मैं इतनी गरीब हूं कि उस बच्चे को मैं पढ़ा भी नहीं पा रही और स्कूल भी नहीं भेज पा रही अपने बच्चे को। मेरे टीम में 8 मेंबर हैं हिंदू मुस्लिम दोनों और जिसने ये कायनात बनाई वो खुदा तो देखता ही होगा, वो गवाह होगा। उसके बच्चे की स्कूल फीस दी, किताबें दिलवाईं और राशन भी भेजता रहा हूं। लोग जीने नहीं दे रहे हैं मुझे, मेरे खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं। मैने उस औरत छुआ तक नहीं है।''

रात में कभी नहीं रुकी

शादाब का कहना है कि, ''हमारे घर में कैमरे हैं, वो कभी रात में नहीं रुकी। मेरे खिलाफ जांच होनी चाहिए और अगर सुबूत निकला जरा सा भी तो मैं अपनी गर्दन खुद काट लू्ंगा। लोग मुझसे क्या चाह रहे हैं मेरे समझ में नहीं आ रहा है। मैं इतनी मेहनत करके यहां तक पहुंचा हूं। मैं सबकी मदद करता हूं पूरा गांव और मोहल्ला गवाह है। क्या बताऊं यार पूरा मन दुखी है।'' देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: video viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X