'विराट कोहली के लिए बुरा लग रहा है..' बवाल के बीच जर्मन इंफ्लुएंसर ने क्रिकेटर को लेकर किया रिएक्ट
German Influencer on Virat Kohli: विराट कोहली को लेकर किसी ना किसी तरह का बवाल होता रहता है। हाल ही में एक जर्मन इंफ्लुएंसर की तस्वीर लाइक करने के बाद उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है।

इस घटना के बाद फिर से इंस्टाग्राम एल्गोरिदम का किस्सा सामने आया है और इसके पहले भी विराट कोहली को लेकर बवाल मचा था। जर्मन इंफ्लुएंसर की एक बोल्ड तस्वीर को विराट कोहली के द्वारा लाइक किया गया था। इस इंफ्लुएंसर का नाम लिजलाज है और सोशल मीडिया पर उनकी और तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।
इस मामले ने एक नया मोड़ तब ले लिया जब लिजलाज ने खुद सामने आकर इस पर रिएक्शन दिया है और हैरानी जताते हुए कुछ ऐसा कहा है जो कि सभी को जानना चाहिए। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक विराट कोहली की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। दरअसल लिजलाज ने विराट को इस तरह के ट्रोल होने को लेकर सहानुभूति प्रकट की है।
जर्मन इंफ्लुएंसर ने विराट कोहली को लेकर किया रिएक्ट
लिजलाज इस दौरान हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहीं थीं और उन्होने बताया कि जब वो अगले दिन सोकर उठी तो वो खबरों में छाई हुईं थीं। पहले कोहली ने फोटो लाइक की और फिर अनलाइक कर दी। लिजलाज ने कहा, ''मुझे विराट कोहली के लिए थोड़ा बुरा लग रहा है। लोग इतनी जल्दी किसी बात को कैसे नोटिस कर लेते हैं। इतनी जल्दी इसकी खबर भी बना देते हैं। हालांकि उन्होंने लाइक किया तो मैं उनकी शुक्रगुजार हूं, मुझे नहीं लगता कि खबर बनाने के लिए उन्होने ऐसा कुछ किया होगा।'' जर्मन मॉडल का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। देखने वाली बात होगी कि इसपर कोहली या अनुष्का का रिएक्शन आता है या नहीं।
रिएक्ट कर रहे हैं लोग
इस बयान के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये भारत यहाँ छोटी छोटी बात का बड़ा बवंडर बना दिया जाता है।'' एक ने लिखा, ''खाली लोग बहुत हैं यहां।'' एक ने लिखा, ''अगर लाइक भी कर दिया तो क्या हुआ।'' एक ने लिखा, ''हद है मतलब कुछ भी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
