..................... Hyderabad IPS Sumathi, standing outside a bus stand, was asked rates by 40 men - Hindi Filmibeat

आधी रात को बस स्टैंड पर खड़ी IPS Officer से लोगों ने पूछे रेट, एक बाद एक 40 पुरुषों ने..

Hyderabad IPS Sumathi: हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। बेखौफ लोग अकेली महिला को रात में खड़ा हुआ देखकर कैसा बर्ताव करते हैं वो आपको हैरान कर देगा।

Hyderabad IPS Sumathi

महिला भी कोई आम नागरिक नहीं बल्कि एक सीनियर आईपीएस ऑफिसर थी। जी हां, मलकाजगिरि पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुमति ने सोचा कि क्यों ना शहर में महिला सुरक्षा का हाल पता किया जाए।

Also Read
मां थी एडल्ट इंडस्ट्री की क्वीन, बेटी ने 10 साल का उम्र में शुरु किया खुद का बिजनेस, लगेगा जोर का झटका
मां थी एडल्ट इंडस्ट्री की क्वीन, बेटी ने 10 साल का उम्र में शुरु किया खुद का बिजनेस, लगेगा जोर का झटका

इस वजह से उन्होंने रात 12:30 बजे से 3:30 बजे के बीच अकेले बस स्टैंड पर खड़े होकर वो सब देखा जिसकी खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि आसपास उनके पुलिस बस खूफिया तौप पर तैनात था लेकिन लोगों ने अपनी हदें पार कर दीं।

40 पुरुषों ने की ऐसी हरकत

आईपीएस ऑफिसर सुमति इस दौरान बस स्टैंड पर खड़ी रही हैं। रिकॉर्ड की मानें तो उनसे करीब 40 पुरुषों ने उनसे संपर्क किया। कुछ उनका रेट पूछ रहे थे तो कुछ संदिग्ध हरकत करने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से कई ऐसे पुरुष भी जो कि बुरी तरह से नशे में धुत थे। पुलिस ने इन सभी की जांच करके उचित कार्यवाही का फैसला लिया है और महिला सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। अक्सर रात में फंसी महिलाओं को इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ता है। हैदराबाद में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर इस तरह की हरकतें रात में अक्सर देखी जाती हैं। देखने वाली बात होगी कि सुमति किस तरह का एक्शन लेती हैं।

तारीफ कर रहे हैं लोग

सीनियर आईपीएस ऑफिसर की हिम्मत की सराहना लोग इस दौरान कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत बढ़िया... लेकिन अब कृपया महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं।'' एक का कहना था, ''बहुत ही सराहनीय कदम।'' एक का कहना था, ''हिम्मत को सलाम है।'' एक ने लिखा, ''बहादुर ऑफिसर।''

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X