आपत्तिजनक रील बनाती थी पत्नी, परेशान होकर पति ने किया पिंडदान, अब महिला ने वीडियो पोस्ट करते हुए तोड़ी चुप्पी
Wife Reaction After Pind daan Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पति के द्वारा अपनी जीवित पत्नी का पिंडदान किया जा रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा हुई तो पता चला कि इस शख्स की पत्नी इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाती है जो कि पति को पसंद नहीं है।

पति के मना करने के बाद भी वो नहीं मानी तो पति ने उसका पिंडदान कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पत्नी का रिएक्शन आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक पत्नी डांस कर रही है और दूसरे ओर पति पिंडदान कर रहा है।
पत्नी की हार चढ़ी हुई तस्वीर पर थूकता है और उसको पानी में बहा देता है। इस वीडियो से विवाद हो गया है और लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। ये वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है। महिला का कहना है कि इस वीडियो को देखकर वो गलत उठाना चाहती थी।
पिंडदान के बाद क्या बोली पत्नी?
पति के द्वारा पिंडदान किए जाने के बाद पत्नी ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपना पक्ष रखा है। उसका कहना है, ''ये वीडियो जो मेरी वायरल की गई है, तो लोगों ने सिर्फ हसबैंड की साइड देखकर कहा है कि हसबैंड जो कर रहा है वो सही कर रहा है। लेकिन दूसरा पहलू जानने की कोशिश किसी ने नहीं की कि, उस औरत पर क्या बीती होगी। दोनों पहलू जाने बिना आप सबने उस वीडियो को इतनी गलत तरीके से वायरल की है। मेरी मानसिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि शायद मैं कुछ गलक कदम अपने साथ उठा सकती थी लेकिन बच्चों की वजह से मैंने कुछ नहीं किया। मैं दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि मैं गलत नहीं हूं और गलत वीडियो नहीं बनाती हूं तो मैं कुछ गलत कदम नहीं उठाना चाहती। '' इसके बाद महिला का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग महिला की व्यक्तिगत स्वंतंत्रता की बात कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि उसको पति की बात मानना चाहिए। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications
