इन बॉलीवुड सितारों ने Women's Cricket Team के लिए बिछाए दिल, 56 इंच का हो गया कलाकारों का सीना

Bollywood Celebs Post for Women's Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इस वक्त जलवा जलाल है और बीती रात मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में तिरंगा लहरा दिया गया।
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर हरमनप्रीत कौर इंडिया की वो तीसरी कप्तान बन गईं हैं जिन्होने ये कारनामा किया। इसके पहले कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में शामिल था। जैसे ही महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता पूरा देश उनके साथ जश्न में शामिल हो गया।
इस दौरान हिंदी फिल्मों के अभिनेता और अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं रहीं। अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऋतिक रोशन, अजय देवगन और सुनील शेट्टी तक ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। बता दें कि ये जीत काफी खास है क्योंकि महिलाएं लगभग 50 साल से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन
टीम इंडिया की जीत के बाद सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट किया। उन्होने लिखा, ''जीत गए!! ऐतिहासिक! टीम इंडिया को हमारी पहली महिला क्रिकेट विश्व कप जीत पर बधाई। और भी कई जीतों की शुरुआत के लिए... मेरा ढेर सारा प्यार और सम्मान।''
अजय देवगन
महिलाओं के विश्व कप जीतने के बाद अजय देवगन ने लिखा, ''एक ऐसी रात जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। शुक्रिया, चैंपियंस इस टीम ने दुनिया को दिखा दिया है कि सच्ची हिम्मत और विश्वास क्या कर सकते हैं!''
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने टीम इंडिया को मुबारकबाद दी है। उन्होने लिखा, हमारे चैंपियन्स को बहुत बहुत बधाई।
श्रद्धा कपूर
महिलाओं की जीत का जश्न मनाते हुए श्रद्धा कपूर भी पीछे नहीं रहीं। उन्होने लिखा, "दशकों से, सिर्फ़ माता-पिता सुनते थे कि 1983 कैसा लगा। हमें हमारा ये वाला मोमेंट देने के लिए शुक्रिया गर्ल्स। ये पीढ़ियों के लिए है।"
सुनील शेट्टी
बॉलीवुड के शानदार एक्टर सुनील शेट्टी ने लिखा, "पसीना। हौसला। हिम्मत। निश्छल दिल। और इस तरह इतिहास चमक उठा! हमारी महिला पुलिस ने शोहरत का पीछा नहीं किया - उन्होंने उसे अपनाया। हर छोटी बच्ची जिसके पास सपने हैं, और हर भारतीय जो कह रहा है - हम विश्व चैंपियन हैं।
इसके अलावा एसएस राजामौली, अर्जुन कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने भी पोस्ट करते हुए टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। उनके पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications











