..................... How to Meet premanand Maharaj, where can do registration, online token booking process step by step - Hindi Filmibeat

प्रेमानंद महाराज से मिलना हुआ और आसान, घर बैठे बुक कर सकते हैं ऑनलाइन टोकन, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

premanand Maharaj

वृंदावन में रहने वाले प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए रोजाना ही हजारों की संख्या में भीड़ लगती है। हर कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाना चाहता है, लेकिन घर से निकलते समय एक ही कंफ्यूजन होती है कि आखिर वहां जाएंगे तो दर्शन कैसे पाएंगे ? कैसे और कहां मिलेगा टोकन ? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल खड़े होते हैं तो आज हम आपके सभी प्रश्नों के उत्तर लेकर आए हैं। प्रेमानंद महाराज से मिलने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए अंत तक पढ़ें पूरी खबर।

प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए भीड़ हर दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में टोकन सिस्टम लागू लिया गया है। अब यह टोकन कितने का है कहां मिलेगा क्या है प्रेमानंद महाराज से मिलने की टाइमिंग यह सब टोकन में साफ-साफ लिखा है।

रोजाना ही केली कुंज आश्रम में टोकन दिए जाते हैं जो एक दम निशुक्ल होते हैं। यह टोकन प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सीमित मात्रा में बांटे जाते हैं। अगर आप वहां जाकर टोकन नहीं ले पा रहे हैं तो आप ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं, हालांकि अभी पूरी तरह से ऑनलाइन बुकिंग नहीं खुली है, लेकिन इस वेबसाइट के माध्यम से आप अपॉइंटमेंट की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://vrindavanrasmahima.com/ पर जाएं
अब 'Activities' पर जाकर दर्शन टैब करें। अब आप दर्शन का टाइप चुनें, जैसे कि श्रृंगार दर्शन, वाणी पथ दर्शन, एकांतिक वार्तालाप।
Contact Us पेज के फॉर्म को भरें अपना नाम, पता, ई-मेल, सब्जेक्ट, तारीख डालें
सबमिट करें और इसकी रसीद का प्रिंट जरूर निकलवा लें। जो आपके टोकन का काम करेगी।

Premanand Maharaj
Photo Credit: vrindavanrasmahima

ऑफलाइन बुकिंग कैसे करें ?

सबसे पहले केली कुंज आश्रम जाएं। सुबह 9 से 9:30 के बीच दर्शन होते हैं। अपना नाम, पता रजिस्टर करें, लेकिन सुबह 9 बजे के दर्शन के लिए 4 बजे से ही रजिस्ट्रेशन होना शुरू हो जाता है। वहीं एकांतिक वार्तापाल के लिए अलग प्रोसेस होता है। संत एकांतिक वार्तापाल वालों का पूरा वेरिफिकेशन करते हैं।

गलती से भी ना भूलें ये चीजें

अगर आप पहली बार प्रेमानंद महाराज से मिलने जा रहे हैं तो आप अपना आधार कार्ड, आईडी प्रुफ जैसे- वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट भी पहचान के लिए ले जा सकते हैं।

इन चीजों का रखना होता है खास ध्यान

प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आप एक दम साफ सुथरे कपड़े ही पहनकर जाएं। महिलाएं या तो साड़ी या फिर सलवार सूट पहनकर ही जाएं अन्य वस्त्रों पर रोक है। मोबाइल फोन या तो साइलेंट करें या बंद कर लें। अगर छोटे बच्चे हैं तो बहुत सावधानी बरतें।

दिन भर का कैसा होता है प्रेमानंद महाराज का शेड्यूल

प्रात: काल सत्संग - 4:00- 5:30 बजे तक

मंगला आरती- 5:30- 6-30 बजे तक

हिट चौरासी पाठ (मंगल-शुक्र) 6:30 से 8:15 बजे तक

श्रृंगार आरती- 8:15 से 9:15 बजे तक

भक्ति अवकाश- 9:15 से शाम के 4:00 बजे तक

धूप आरती - शाम 4:00 बजे से 4:15 बजे तक

सांयकालीन वाणी पाठ- 4:15 बजे से 5:35 बजे तक

भक्ति कहानियां- 5:35 से लेकर 6:00 बजे तक

संध्या आरती - 6:00 बजे से 6:15 बजे तक

ये है महाराज जी का पता- श्री हित राधा केली कुंज, परिक्रमा मार्ग, वराह घाट, भक्तिवेदांत हॉस्पिटल के सामने वृंदावन, उत्तर प्रदेश (+91 7248535195)

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X