विराट-अनुष्का की तरह आप भी करना चाहते हैं प्रेमानंद महाराज से एकांत मुलाकात? तो जान लें पूरा प्रोसेस

Premanand Maharaj Ekantik Vartalap Process: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर वृंदावन आते जाते रहते हैं। हाल में आईपीएल 2026 की जीत के बाद दोनों एक बार फिर से वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया। लेकिन इस समय प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्तालाप तो बंद है तो लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिरकार विराट और अनुष्का की तरह वह किस तरीके से महाराज जी से एकांत में मिल सकते हैं?

Premanand Maharaj

काफी लोगों के मन में तो यह भी सवाल आया कि क्या एक आम इंसान भी विराट और अनुष्का की तरह प्रेमानंद महाराज जी से एकांत में मिल सकता है? तो आपको बता दें कि इसका जवाब हां है। महाराज जी कभी भी अमीर-गरीब या फिर सेलिब्रिटी को देखकर मुलाकात नहीं करते हैं। यह आश्रम का एक तय नियम और प्रक्रिया है जिसको फॉलो करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको इसी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

क्या होती है एक एकांतिक वार्तालाप?

प्रेमानंद महाराज व्यक्तिगत रूप से जिससे भी मिलते हैं उसको आश्रम की भाषा में एक एकांतिक वार्तालाप कहा जाता है। जिसमें भक्त सीधे तौर पर महाराज जी के सामने बैठकर अपने जीवन और आध्यात्म या फिर किसी भी परेशानी से जुड़े हुए सवाल कर सकते हैं। महाराज जी भी उनका मार्गदर्शन अच्छे से करते हैं।

क्या है पूरा प्रोसेस?

अगर आप भी प्रेमानंद महाराज से एकांत में वार्तालाप करना चाहते हैं तो इसके लिए कोई भी ऑनलाइन बुकिंग या फिर पास नहीं मिलता है। इसके लिए खुद वृंदावन में श्री कृष्ण शरणम राधा केली कुंज आश्रम जाना पड़ता है।

आश्रम में एक काउंटर बना हुआ है जहां पर एकांत मुलाकात करने के लिए नाम दर्ज होते हैं। वहां पर जाकर बताना पड़ता है कि आप महाराज जी से एकांत में वार्तालाप करना चाहते हैं। काउंटर पर सेवादार आपसे सवाल पूछेगा जो आप महाराज जी से पूछना चाहते हैं।

अगर आपका सवाल सिर्फ अध्यात्म, भगवान, भक्ति या जीवन के किसी भी गहरे संकट से जुड़ा हुआ होता है तभी आपका नाम लिस्ट में शामिल होता है। किसी भी बिजनेस या लॉटरी जैसे सवालों को वहां पर स्वीकार नहीं किया जाता है।

रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद में आपको एक तारीख या फिर समय मिल जाता है। प्रेमानंद महाराज से मिलने वाले लोगों की संख्या बहुत ही ज्यादा होती है और इसी वजह से काफी बार कुछ दिनों या फिर हफ्तों का भी इंतजार करना पड़ सकता है।

बिना टोकन के दर्शन करने का दूसरा तरीका

अगर आप प्रेमानंद महाराज से एकांत वार्तालाप में नहीं मिल पाते हैं तो निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। आप दो अन्य तरीकों से महाराज जी के दर्शन कर सकते हैं। एक तो वह रोज अपने निवास स्थान से परिक्रमा मर गया फिर आश्रम के लिए निकलते हैं तो पदयात्रा करते हैं जहां पर उनके दर्शन किए जा सकते हैं। दूसरा आश्रम में होने वाले रोजाना सत्संग में बैठकर भी आप प्रेमानंद जी महाराज को सामने से सुन सकते हैं और दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

महाराज जी से जुड़ी अन्य जानकारी

जैसा कि हम सभी को पता है कि प्रेमानंद महाराज जी की दोनों चिड़िया खराब है और उनका रूटीन डायलिसिस होता है। कई बार डॉक्टर की सलाह पर एक आंतरिक वार्तालाप और पदयात्रा को कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया जाता है। पिछले कुछ वक्त से उनकी एकांतिक वार्तालाप बंद है। इसीलिए अगर आप जब भी वृंदावन जाने का प्लान बनाते हैं तो एक बार आश्रम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल Bhajan Marg पर जाकर चेक जरूर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X