19 मिनट के MMS लीक के बाद कितना बढ़ा Sweet Zannat का जलवा? 24 घंटे में पोस्ट किए 5 नए वीडियोज

Sweet Zannat MMS controversy: आज सोशल मीडिया इतनी तेज रफ्तार से चल रहा है कि कब कौन-सी चीज वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता। मेघालय की सोशल मीडिया क्रिएटर Sweet Zannat भी इन दिनों ऐसे ही एक विवाद के बीच सुर्खियों में हैं। वजह है- एक 19 मिनट 38 सेकंड का MMS, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया।
वीडियो वायरल होते ही उनका नाम हर जगह फैलने लगा। जहां एक ओर इस विवाद ने उन्हें परेशान किया, वहीं दूसरी तरफ लोगों की दिलचस्पी बढ़ने से उनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
विवाद के बाद फॉलोअर्स में भारी बढ़ोतरी
आमतौर पर किसी पर ऐसा आरोप लग जाए तो लोग सोशल मीडिया से दूरी बना लेते हैं। लेकिन Sweet Zannat ने ऐसा नहीं किया। इस वीडियो के सामने आने से पहले उनके इंस्टाग्राम पर करीब 2.8 लाख फॉलोअर्स थे। अब यह संख्या बढ़कर 3.5 लाख के आसपास पहुंच गई है। यानी करीब 70,000 नए फॉलोअर्स उनके अकाउंट के साथ जुड़ गए। जन्नत भी इस मौके का भरपूर फायदा उठा रही हैं और दनादन वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। उन्होंने पिछले 24 घंटों में 5 नए वीडियो पोस्ट किए, जिन पर लाखों व्यूज आ रहे हैं।
कौन हैं Sweet Zannat?
Sweet Zannat मेघालय के महेंद्रगंज इलाके की रहने वाली एक साधारण परिवार की लड़की हैं।
उनका इंस्टाग्राम अकाउंट- @sweet_zannat_12374। वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो, व्लॉग और सिंपल कंटेंट पोस्ट करती हैं। उनकी सादगी उनकी पहचान थी, लेकिन 27 नवंबर के बाद उनकी जिंदगी अचानक बदल गई।
क्या है 19 मिनट 38 सेकंड के वायरल वीडियो का पूरा मामला
27 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से फैलना शुरू हुआ। इस MMS में कपल कैमरे के सामने कुछ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था, जिसे लोग प्राइवेट पलों में गिनते हैं। जिसके बाद कई लोगों ने दावा किया कि वीडियो में दिख रही लड़की Sweet Zannat हैं।
Sweet Zannat का बयान
28 नवंबर को जन्नत ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात स्पष्ट कही। उन्होंने कहा- 'वीडियो में दिखाई दे रही लड़की और मैं एक जैसी नहीं दिखती। वह लड़की साफ इंग्लिश बोल रही है, जबकि मैं मुश्किल से इंग्लिश बोल पाती हूं।'उन्होंने साफ कहा कि यह वीडियो फेक है और Deepfake के जरिए बनाया गया है। साथ ही बताया कि इस पूरे मामले ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है।
AI Deepfake: हर यूजर के लिए खतरे की घंटी
यह घटना सिर्फ जन्नत तक सीमित नहीं है। यह दिखाती है कि AI Deepfake कितनी बड़ी समस्या बन चुकी है। किसी भी व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर पल भर में फेक वीडियो तैयार किया जा सकता है। तकनीकी विशेषज्ञ भी मानते हैं कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून और जागरूकता बेहद जरूरी है। आज के डिजिटल दौर में अपनी सुरक्षा, पहचान और ऑनलाइन मौजूदगी को संभालना बेहद जरूरी हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications