इतने पढ़े लिखे हैं प्रेमानंद महाराज के सेवक, पीला चोला ओढ़ने से पहले कर चुके हैं Army और CA की नौकरी

How Educated Premanand Mahraj Diciple: वृंदावन में बैठ अपने ज्ञान और भक्ति भाव से लोगों का मार्गदर्शन करने वाले प्रेमानंद महाराज से हर कोई मिलना चाहता है। आम से लेकर खास तक फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटर तक हर कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना चाहता है। महाराज जी के ज्ञान ने कई लोगों को सही रास्ता दिखाया है। खासबात तो यह है कि प्रेमानंद महाराज को सुनने वालों में सिर्फ बड़े-बुजुर्ग ही नहीं हैं बल्कि कई बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल हैं।
प्रेमानंद महाराज के वीडियो तो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के साथ ही वीडियो में कई शिष्य भी आपको नजर आते हैं जो प्रेमानंद महाराज से लोगों की वार्तालाप करवाते हैं और प्रश्न पूछते हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज की ये सेवक हमेशा से ही सन्यासी नहीं थे। महाराज जी की वाणी सुनने के बाद ही इन लोगों ने भक्ति का मार्ग चुना। चलिए जानते हैं कि कौन हैं प्रेमानंद महाराज जी के सेवन जिन्होंने आर्मी, सीए की नौकरी छोड़ महाराज जी के श्री चरणों में अपना जीवन बिताने का फैसला किया।
नवल नागरी बाबा
बता दें कि प्रेमानंद महाराज के खास सेवक में सबसे पहले नाम आता है नवल नागरी बाबा का। सन्यासी बनने से पहले नवल नागरी बाबा पूर्व आर्मी ऑफिसर थे। उन्होंने साल 2008 से लेकर साल 2017 तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी थीं। जब नवल नागरी ने प्रेमानंद महाराज जी के प्रवचनों को सुना तब उन्होंने सब कुछ छोड़कर वृंदावन आने का फैसला किया और आज नवल नागरी बाबा प्रेमानंद महाराज जी के लगभग सभी वीडियो में देखने को मिलते हैं।
श्याम सुखदानी बाबा
श्याम सुखदानी बाबा भी किसी से कम नहीं हैं। बता दें कि श्यान सुखदानी बाबा हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह दिल्ली, बैंगलोर और गुडगांव में बड़ी कंपनियों में नौकरी कर चुके हैं, लेकिन जब ऑनलाइन उन्होंने महाराज जी के प्रवचनों को सुना तब उन्होंने गुरु जी के सानिध्य में जाने का फैसला किया और उन्होंने मोह माया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
अलबेलीशरण बाबा
अलबेलीशरण बाबा के बारे में बात करें तो अलबेलीशरण बाबा दिल्ली का जन्म दिल्ली में हुआ था। अपने पिता-ताऊ और बहन की तरह ही उन्होंने CA की पढ़ाई की, लेकिन एक सफल CA बनने के बाद जहां लोग प्लान बनाते हैं कि वह काफी पैसा कमाएंगे नाम कमाएं वहीं इस छोटी उम्र में ही उन्होंने अपनी नौकरी, पैसा सब त्याग दिया और आज वह पूर्ण रूप से भक्ति मार्ग पर निकल चुके हैं।
आनंद प्रसाद बाबा
आनंद प्रसाद बाबा का तो दिल्ली में करोड़ों का बिजनेस था। उनका फुटवियर का बिजनेस था, लेकिन उनका मन तब बदला जब उन्होंने साल 2018 में प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। महाराज जी के प्रवचनों ने उनका पूरा ध्यान खींच लिया और फिर वह सबकुछ छोड़ छाड़कर वृंदावन में आकर बस गए।
महामाधुरी बाबा
प्रोफेसर के पद पर रह चुके महामाधुरी बाबा भी आज प्रेमानंद महाराज के खास सेवकों में से एक हैं। उत्तर प्रदेश में जन्में महामाधुरी बाबा कॉलेज में पढ़ाया करते थे, लेकिन जब उन्होंने राधा नाम जप किया प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों को सुना तब उन्होंने अपना जीवन एक संत के रूप में बिताने का फैसला किया। अपना कॉलेज, डिग्री छोड़ वह प्रेमानंज महाराज के पास वृंदावन आकर बस गए।


Click it and Unblock the Notifications





