कितनी पढ़ी लिखी हैं दूसरों को ज्ञान देने वाली कथावाचक प्राची देवी? नहीं पता होंगे ये सीक्रेट्स!

Prachi Devi Education: प्राची देवी जो कि एक मशहूर कथावाचक हैं वो अचानक सुर्खियों का हिस्सा तब बन गईं जब उनको धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में देखा गया। इसके पहले एक मशहूर महिला कथावाचक के रूप में सभी लोग सिर्फ जया किशोरी को जानते हैं।
जया काफी मशहूर हैं और अपने लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन क्या आप प्राची देवी को जानते हैं जो कि कथा के लिए जानी जाती हैं। अक्सर धर्म से जुड़े लोगों को लेकर लोग ये बात जानना चाहते हैं कि वो कितने पढ़े लिखे हैं?
ऐसा ही कुछ प्राची के साथ हुआ है। क्या आप जानते हैं कि दूसरों को ज्ञान देने वाली हैं और अच्छी अच्छी बातें बताने वाली प्राची खुद कितना पढ़ी लिखी हैं।
कितनी पढ़ी लिखी हैं प्राची देवी?
कथावाचक प्राची देवी जिनका असली नाम प्राची शुक्ला है वो अच्छी खासी क्वालीफाइड हैं। बता दें कि प्राची शुक्ला पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर मध्य प्रदेश से पढ़ाई की है। इसके अलावा अगर बात करें जया किशोरी की तो उन्होने कॉमर्स से बैचलर डिग्री की है। वो देश में कही जगह जाती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके वीडियोज सामने आते ही आग की तरह वायरल होते हैं। बता दें कि प्राची शुक्ला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई लाख फॉलोवर्स हैं जो कि उनके वीडियोज काफी पसंद करते हैं।
प्राची शुक्ला की बात करें तो बचपन से ही वो धर्म ग्रंथों के साथ रही हैं। उनके पिता आचार्य राज किशोर शुक्ला भगवत गीता के उपदेशक रहे हैं और प्राची उनके साथ ही पढ़ाई करती रही हैं। प्राची शुक्ला भी भगवत गीता और रामायण का पाठ करने के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि वो 31 साल की हैं और शादीशुदा हैं। प्राची ने अमित तिवारी से शादी की है जो कि एक मशहूर बिजनेसमैन हैं लेकिन लाइमलाइट से दूर रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











