कितनी पढ़ी लिखी हैं दूसरे को S*x पर ज्ञान देने वालीं Seema Anand? सच जानकर रह जाएंगे हैरान
Seema Anand Education: सीमा आनंद एक ऐसा नाम है जो कि इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के शो पर आने के बाद वो अचानक वायरल हो गई है। गौरतलब है कि सीमा आनंद तो सेक्स एजुकेशन, रिलेशनशिप और इंटिमेसी जैसे मामलों पर बात करने के लिए जाना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीमा आनंद कितनी पढ़ी लिखीं? जब वो इन चीजों पर ज्ञान देती हैं तो लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। बता दें कि सीमा आनंद कोई नई नवेली लड़की नहीं बल्कि एक 63 साल की महिला हैं। उनकी बातों को लोग काफी ध्यान से सुनते हैं और कई लोग उनको लेकर अश्लील बातें भी करते हैं।
कितनी पढ़ी लिखी हैं सीमा आनंद?
सीमा आनंद के एजुकेशन पर लोगों के कई सवाल सामने आ रहे हैं। बता दें कि सीमा एक काफी पढ़ी लिखी काबिल महिला है। उन्होने नरेटिव प्रैक्टिस में पीएचडी की है। वो जब कहानियां सुनाती हैं तो लोग उसमें खो जाते हैं। वो महाभारत, पुराण और ग्रंथो का ज्ञान भी रखती हैं।
इसके अलावा वो कामुकता विज्ञान में भी एक्सपर्ट हैं। गौरतलब है कि रिलेशनशिप पर खुलकर एक्सर्ट की तरह राय देने वाली सीमा आनं तांत्रिक ध्यान परंपराओं में भी एक्सपर्ट हैं। बता दें कि इस वक्त लोग उनके बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं।
लोग कर रहे हैं गंदी हरकतें
सीमा आनंद 63 साल की हैं लेकिन वायरल होते ही लोग एआई की मदद से उनकी अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। उनको लेकर लोग भद्दे भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि सीमा आनंद ने सेक्स एजुकेशन, अपनी रिलेशनशिप और पति को लेकर भी कई बातें की थीं। 15-16 साल के लड़को को लेकर भी उन्होने कहा था कि वो मेरे साथ ऐसी बातें करते हैं यकीन नहीं करना मुश्किल होता है। देखने वाली बात होगी कि एआई तस्वीरों पर वो कब रिएक्ट करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











