कितने पढ़े लिखे हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ? असली नाम, जाति और कुल संपत्ति जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Salman Khan bodyguard Shera

सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने सितारे हैं। सलमान लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी सलमान खान के अंदाज पर फिदा रहते हैं। बता दें कि जितने सलमान खान पॉपुलर हैं और लोग उन्हें पसंद करते हैं उतने ही उनके दुश्मन भी हैं जो उनकी जान से पीछे पड़े हैं। सलमान खान के घर पर भी हमला किया गया और उनके करीबियों को भी आए दिनों धमकी मिलती रहती हैं, लेकिन बता दें कि सलमान खान की सुरक्षा किसी आम इंसान के हाथ में नहीं बल्कि शेरा के हाथ में हैं।

बता दें कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा साए की तरह उनके साथ चिपके रहते हैं। शेरा के होते सलमान खान का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। शेरा कई बार कह चुके हैं कि वह सलमान खान के लिए वह अपनी भी जान दांव पर लगा सकते हैं। बता दें कि शेरा काफी चर्चाओं में रहते हैं। कई लोग शेरा के बारे में जानना चाहते हैं कि शेरा का आखिर घर परिवार कहां हैं ? शेरा का असली नाम क्या है ? और इतने साल सलमान खान का बॉडीगार्ड रहने के बाद शेरा की कमाई कितनी हो चुकी है ? चलिए जानते हैं शेरा से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी।

कितने पढ़े लिखे हैं शेरा

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की पढ़ाई की बात करें तो शेरा ने बहुत अधिक शिक्षा या डिग्री हांसिल नहीं की है। बता दें कि शेरा ने सिर्फ 11 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह स्कूल ड्रॉपआउट रहे हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की बल्कि 1987 से ही उन्होंने बॉडीबिल्डिंग में अपना करियर बनाने की शुरुआत की। 1990 की शुरुआत में वह प्रोफेशनल बॉडीगार्ड बने और उसके बाद ही उन्होंने सलमान खान की सुरक्षा का जिम्मा संभाला। बता दें कि शेरा की खुद की सिक्योरिटी फॉर्म है जिसका नाम है 'टाइगर सिक्योरिटी'।

क्या है शेरा का असली नाम और जाति

शेरा के असली नाम और जाति की बात करें तो शेरा सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। वह पंजाब के रहने वाले हैं।

कितनी है शेरा की फीस और कुल संपत्ति

शेरा की कुल संपत्ति और फीस की बात करें तो सलमान खान शेरा को हर साल 2 करोड़ रुपये देते हैं। वहीं महीने की बात करें तो 15 लाख रुपये उनकी मंथली सैलरी है। बता दें कि शेरा आज से नहीं बल्कि 25 सालों से सलमान खान की सुरक्षा कर रहे हैं। जिस वजह से सलमान खान शेरा पर बहुत विश्वास करते हैं।

कितनी है शेरा की नेटवर्थ

शेरा की फैमिली बात करें तो शेरा की पत्नी और दो बच्चे हैं। शेरा की नेटवर्थ की बात करें तो शेरा की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। बता दें कि शेरा सलमान खान के अलावा कई हस्तियों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल चुके हैं। जैसे जस्टिन बीबर इसके अलावा उनकी फर्म के कई बॉडीगार्ड सितारों की सुरक्षा की सेवा में लगे हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X