कितने पढ़े लिखे हैं प्रेमानंद महाराज ? कुल संपत्ति और यूट्यूब की कमाई जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Premananad Maharaj Education, Net Worth: प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। अपने प्रवचनों से लोगों का मार्गदर्शन करने वाले गुरु प्रेमानंद जी इन दिनों खास सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए उत्सुक रहता है। बता दें कि आम से लेकर खास तक हर कोई प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेना चाहता है। बता दें कि अभी तक प्रेमानंद महाराज से विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, जया किशोरी, यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई लोग वृंदावन आकर महाराज जी से मिल चुके हैं।
बता दें कि प्रेमानंद महाराज अपने प्रश्नोत्तरी के समय में कई लोगों के सवाल जवाब सुनते हैं और उनका बहुत ही सरल भाषा में उत्तर देते हैं। खास बात तो यह है कि प्रेमानंद महाराज को फॉलो करने वालों की कोई कोई उम्र नहीं है बच्चा से लेकर बड़ा और बूढ़ा तक उनसे प्रभावित हो जाता है। प्रेमानंद महाराज का एक यूट्यूब चैनल है जिसका नाम है 'भजन मार्ग' जिसके वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। चलिए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज के बारे में कुछ ऐसी बातें जिसे जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।
कहां के रहने वाले हैं प्रेमानंद महाराज
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेमानंद महाराज का असली नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ था। प्रेमानंद महाराज कानपुर के सरसौल ब्लॉक स्थित अखरी गांव के रहने वाले हैं। प्रेमानंद महाराज के पिता का नाम शंभू पांडे और माता का नाम रामा देवी था। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के माता पिता गृहस्थ जीवन में थे। वहीं प्रेमानंद महाराज के दादा जी ने सन्यास ग्रहण किया था।
कितने पढ़े लिखे हैं प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपने गांव में ही पढ़ाई लिखाई की थी, लेकिन उनका हमेशा से ही ध्यान अध्यात्म की ओर रहा। इसलिए बताया जाता है कि प्रेमानंद महाराज ने 5वीं कक्षा के बाद अपना पूरा ध्यान भजन गीत, भगवत गीता पाठ में लगा दिया था, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी थी। प्रेमानंद महाराज जैसे ही नवीं कक्षा में पहुंचे तब उन्होंने यह फैलसा किया कि वह पूर्ण रूप से खुद को भक्ति में समर्पित कर देंगे। यह फैसला उनके लिए काफी कठिन था, लेकिन वह धैर्य और विश्वास के साथ आगे बढ़े।
कितनी है प्रेमानंद महाराज की संपत्ति
प्रेमानंद महाराज की संपत्ति की बात करें तो आपको हैरानी होगी कि उनके पास खुद की कोई भी निजी संपत्ति नहीं है। प्रेमानंद महाराज पूर्ण रूप से संत जीवन बिता रहे हैं। उनके नाम पर अचल संपत्ति के नाम पर 1 गज जमीन भी नहीं है। आपको यह भी जानकर हैरानी होगी कि प्रेमानंद महाराज के नाम पर एक भी बैंक में खाता नहीं खोला गया है।
कितनी होती है यूट्यूब से कमाई
वहीं प्रेमानंद महाराज के यूट्यूब चैनल 'भजन मार्ग' की कमाई की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि उनके चैनल से प्रति माह 37,400 डॉलर से लेकर 597, 000 डॉलर तक की कमाई होती है। वहीं भारतीय रुपयों में बताएं तो कुल 1 से 5 करोड़ के बीच यूट्यूब से इनकम जनरेट होती है। 'भजन मार्ग' पर 14.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। महाराज जी के एक-एक वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आते हैं। (प्रेमानंद महाराज के यूट्यूब चैनल से होने वाली इस कमाई की फिल्मीबीट पुष्टी नहीं करता है।)


Click it and Unblock the Notifications




