कितना पढ़ा लिखा है लड़कियों को हवस का शिकार बनाने वाला आईआईटियन बाबा? इसलिए चक्कर में फंस जाती थीं छात्राएं..

IIT Baba Mathura Qualification: हाल ही में मथुरा के आईआईटियन बाबा की करतूत ने लोगों को हैरान कर दिया है। ये कथित बाबा खुद को कृष्ण का अवतार तक बताता था और पढ़ी लिखी लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर हवस का शिकार बनाता था।

IIT Baba Mathura

ये गीता का ज्ञान देता था और इसी बहाने कॉलेज की छात्राओं को अपने पास बुलाकर प्रसाद के रूप में नशीला पदार्थ पिलाता था और बाद में यौन शोषण करता था। ऐसे में सवाल ये है कि पढ़ी लिखी जागरूक छात्राएं इसके जाल में कैसे फंस जाती थीं?

Also Read
Pahlaj Nihalani Death: निर्देशक और Ex-CBFC चीफ पहलाज निहलानी का निधन, 76 की उम्र में ली अंतिम सांस
Pahlaj Nihalani Death: निर्देशक और Ex-CBFC चीफ पहलाज निहलानी का निधन, 76 की उम्र में ली अंतिम सांस

तो बता देंकि वो लड़कियों फंसाने के लिए वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल करता था। ये काफी पढ़ा लिखा भी है और यकीनन इसकी क्वालिफिकेशन जानकर आपके पैरों के नीचे जमीन खिसक जाएगी। एक बीएससी की छात्रा ने इस फर्जी बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद वो बेनकाब हुआ और आज पुलिस की गिरफ्त में है।

आईआईटियन बाबा उर्फ अभिषेक मिश्रा की क्वालिफिकेशन?

मथुरा के इस फर्जी बाबा का असली नाम अभिषेक मिश्रा है और उसको मानने वाले उसे 'आदिकर्ता नारायण दास' के नाम से भी जानते थे। अभिषेक का नाम आईआईटियन बाबा इसलिए पड़ा क्योंकि उसने आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक (B.Tech) किया है।

जी हां, ये एक अच्छी खासी डिग्री है जिसके बाद शख्स अपनी लाइफ को अच्छी नौकरी के साथ व्यवस्थित कर सकता है। अभिषेक ओडिशा से आया था और यहीं पर रह रहा था। आईआईटी करने के बाद उसकी एक नौकरी भी लगी थी जिसमें अभिषेक मिश्रा को करीब 20 लाख रुपये के पैकेज मिला था। हालांकि बाद में वो इस नौकरी को छोड़कर मथुरा आ गया और प्रवचन देने लगा। जिस तरह से वो प्रवचन देता था लोग उसकी तरफ आकर्षित होते थे क्योंकि वो इस दौरान पढ़े लिखे होने के कारण लोगों को वैज्ञानिक पद्धति से भरोसा दिला देता था।

पुलिस की गिरफ्त में

एक बीएससी की छात्रा जो कि छत्तीसगढ़ से आई थी उसने इस बाबा की करतूत देखी और पुलिस को जाकर सबकुछ बता दिया। अब अभिषेक मिश्रा पुलिस की गिरफ्त में है। सोशल मीडिया पर उसके वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

Read more about: sexual assault mathura
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X