..................... How educated is Malala Yousafzai, who led Pakistan on the path to education, You'll be stunned - Hindi Filmibeat

कितनी पढ़ी लिखी हैं पाकिस्तान को शिक्षा की राह दिखाने वाली मलाला यूसुफजई? तालिबानियों ने मार दी थी गोली

Malala Yusufzai Education

Malala Yusufzai Education- मलाला यूसुफजई का नाम सुनकर एक बात जहन में आती है कि पाकिस्तान में कोई ऐसा भी है जो कि शिक्षा की बात करता है। सबसे पहले ये महिला 2012 में तालिबान द्वारा हत्या के प्रयास में बच निकलने के बाद खबरों का हिस्सा बनी थी और इसके बाद शिक्षा के दिशा में लगातार काम कर रही हैं।

वो इस घटना के बाद पूरी दुनिया में मशहूर हो गईं थीं और एक अंतर्राष्ट्रीय हस्ती बन गईं थीं। अब वो शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलानी वाली मलाला खुद कितनी पढ़ी लिखी हैं? अगर नहीं तो इस आर्टिकल में मलाला की डिग्रियों पर एक नजर डालिए जो कि आपको हैरान करके रख देने के लिए काफी है।

कितनी पढ़ी लिखी हैं मलाला यूसुफजई

उनकी प्रारंभिक शिक्षा खुद उनके पिता के स्कूल में हुई थी। पाकिस्तान के मिंगोरा में उनके पिता का स्कूल था और मलाला उस स्कूल बेहद तेज तर्रार छात्राओं में से एक थीं। उन्होने इसके बाद ना सिर्फ इतिहास और भूगोल की जानकारी ली बल्कि साथ साथ धार्मिक शिक्षा में ली थी।

इसके बाद मलाला ने एजबेस्टन हाई स्कूल में 2013 से 2017 तक पढ़ाई की और अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की थी। इसके बाद उन्होने अपना हायर स्टडी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की। उन्होने साल 2020 में दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र (पीपीई) में आर्ट्स ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। मलाला इसके बाद लगातार काम कर रही है और उनके कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

ताबिलानियों ने मारी थी गोली

मलाया यूसुफजई के साथ में अक्टूबर 2012 में एक घटना हुई थी जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया था। बता दें कि स्कूल से घर लौटते रहीं मलालाा को एक नकाबपोश तालिबानी ने गोली मारी थी। वो बस में चढ़ा और उसने पूछा कि, "मलाला कौन है?" पता लगने पर उसने मलाला के सिर के बाई ओर गोली मारी थी। इसके बाद वो कई दिनों तक हॉस्पिटल में रही थी और इंग्लैंड के बर्मिंघम में 10 दिनों के बाद उसको होश आया था। मलाला अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X