कितनी पढ़ी लिखी हैं दूसरों को ज्ञान देने वालीं Jaya Kishori? क्या है असली नाम? सच्चाई जानकर लगेगा झटका!

Jaya Kishori

Jaya Kishori Qualification- जया किशोरी.. एक ऐसी कथावाचक जो कि अपनी बातों और विचारों के साथ साथ अपने लुक्स को लेकर भी काफी पसंद की जाती हैं। इस वक्त कथावाचकों को चर्चा में आना एक ट्रेंड सा बन गया है।

चाहें वो अनिरुद्धाचार्य हों या फिर देवकीनंदन ठाकुर.. सभी कुछ ना कुछ कहकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि जया किशोरी को लेकर मशहूर है कि वो कभी फालतू बातों पर टिप्पणी नहीं करती हैं और काफी सटीक बयान देती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर को ज्ञान का बातें बताने वाली जया किशोरी खुद कितनी पड़ी लिखी हैं? अगर नहीं तो इस आर्टिकल में जया किशोरी को लेकर हम कुछ अनकहे फैक्ट बताने वाले हैं।

कितनी पढ़ी लिखी हैं जया किशोरी?

जया किशोरी के वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते ही आग की तरह वायरल होते हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं। बता दें कि जया किशोरी ग्रेजुएट हैं और उन्होने बी.कॉम किया हुआ है। शिक्षा महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी और कोलकाता के श्री शिक्षायतन कॉलेज में उन्होने अपनी शिक्षा हासिल की है। शुरु से ही उनको मन धार्मिक बातों और अच्छे विचारों में लगता रहा है और यही कारण है कि वो कथावाचक हैं। शिक्षा प्राप्त करने के बाद गुरु गोविंदराम मिश्रा द्वारा उन्होने धर्म की शिक्षा ली थी। आज उनको पूरे देश में जाना जाता है और एक कथा का अच्छा खासा वो चार्ज करती हैं। बता दें कि जया किशोरी को प्रवचन वीडियो के माध्यस खूब वायरल होते हैं।

जया किशोरी का जन्म 10 जुलाई 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था और उनका असली नाम जया शर्मा है। धर्म की शिक्षा के दौरान ही उन्होने अपने नाम के आगे से सरनेम हटाने का फैसला किया था। आज वो काफी पसंद की जाती हैं और एक कथा का लाखों रुपया चार्ज करती हैं और उनकी फैन फॉलोविंग कमाल की है।

Read more about: jaya kishori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X