Rambhadracharya Education- कितने पढ़े लिखे हैं दूसरों को ज्ञान देने वाले जगद्गुरु रामभद्राचार्य? रह जाओगे दंग

Rambhadryacharya Education- इस वक्त सोशल मीडिया पर हर जगह सिर्फ कथावाचक और संत महात्मा छाए हुए हैं। चाहें वो अनिरुद्धाचार्य हों, प्रेमानंद जी महाराज हों, धीरेंद्र शास्त्री हों या फिर रामभद्राचार्य हों।
सभी ने कुछ ना कुछ ऐसा कहा जो कि वो सुर्खियों में हैं। हाल ही में कई वीडियोज को लेकर बवाल मचा हुआ है लेकिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रेमानंद जी महाराज को चैलेंज किया था और उनको अपना बालक तक बता डाला था।
अब उनको बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि सभी जानते हैं प्रेमानंद जी महाराज को पसंद करने वाले सबसे ज्यादा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रेमानंद जी को लेकर ऐसी बातें बोलने वाले रामभद्राचार्य खुद कितना पढ़े लिखे हैं?
कितने पढ़े लिखे हैं रामभद्राचार्य?
प्रेमानंद जी महाराज को लेकर विवादित बात करने के बाद रामभद्राचार्य खबरों का हिस्सा हैं। उनके पढ़ाई लिखाई को लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं। बता दें कि वो अच्छे खासे पढ़े लिखे हैं। विकीपीडिया में मौजूद जानकारी की मानें तो जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने संस्कृत में पीएचडी की है। इसके अलावा उन्होने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से पोस्ट-डॉक्टरेट डीएलआईटी की डिग्री भी हासिल की है। वो बहुत पढ़े लिखे हैं। उनको लेकर मशहूर है कि वो संस्कृत व्याकरण में काफी जानते हैं और यही उनकी विषेशता है। उनको कई पदक मिले हैं जिनमें स्वर्ण भी शामिल है और कई पुस्तकों को लेकर भी उनका आता है। रामभद्राचार्य को लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन प्रेमानंद जी मुकाबले उनकी फॉलोविंग काफी कम है।
प्रेमानंद जी पर क्या बोले?
रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज को लेकर कहा था, ''अगर वो मेरे किसी संस्कृत के श्लोक का अर्थ बता दें तो मैं मान जाऊं। वो मेरे बालक की तरह है।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हुआ था और लोग आरोप लगा रहे थे कि रामभद्राचार्य प्रेमानंद जी महाराज की प्रसिद्धि से ईर्ष्या रखते हैं। हालांकि प्रेमानंद जी महाराज की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications