..................... How educated is Dhirendra Krishna Shastri, who predicts others' future? shocked to know the truth! - Hindi Filmibeat

कितने पढ़े लिखे हैं दूसरों का भविष्य बताने वाले Dhirendra Krishna Shastri? सच्चाई जानकर लगेगा झटका!

Dhirendra Krishna Shastri Qualification

Dhirendra Krishna Shastri Qualification- बागेश्वर वाले बाबा.. ये शब्द सुनते ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम सामने आता है। वही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो कि अपने पर्चियों के लिए मशहूर हैं। पर्ची खोलकर किसी के भी भविष्य को बताने का दावा करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर चर्चा होती रहती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर शख्स के भविष्य को बताने का दावा करने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कितने पढ़े लिखे हैं? अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपको उनकी शिक्षा के बारे में बताने वाले हैं।

अपने सत्संग में लोगों को प्रवचन देने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कुछ पुराने वीडियो भी वायरल होते रहे हैं और अचानक उनको प्रसिद्धि मिल गई थी।

कितने पढ़े लिखे हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

बागेश्वर धाम में लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में कई डॉक्टर्स भी आते हैं। उनकी शिक्षा की बात की जाए तो उनको लेकर कई मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गढ़ा से की थी और वो सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। इसके अलावा उन्होने इसी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। कुछ लोगों कहते हैं कि वो सिर्फ आठवीं तक ही पढ़े हैं लेकिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मानें तो उन्होने छतरपुर में बीए किया था। इस बात को लेकर उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की पुख्ता जानकारी या उनकी डिग्री सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी की धीरेंद्र शास्त्री इसपर कब बात करते हैं।

हिंदू राष्ट्र की मांग

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की उम्र महज 29 साल है और उनको भारत में करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। वो अपनी बातों में अक्सर इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते रहते हैं। उनके वीडियोज सामने आकर तेजी से वायरल होते हैं और लोग उनको काफी चाव से देखते हैं। एक बार तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया था कि उनकी बात हनुमान जी से होती है।

Read more about: dhirendra krishna shastri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X