कितनी पढ़ी लिखी हैं धनश्री वर्मा ? कुल संपत्ति और युजवेंद्र चहल से मिली एलिमनी की रकम जान उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं। धनाश्री वर्मा का हाल ही में एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने तलाक के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। धनाश्री वर्मा का नाम बिग बॉस 19 की कंफर्म लिस्ट में भी माना जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टी नहीं की जा सकती है। फिलहाल इन सबके बाद लोग यह तेजी से सर्च किया जा रहा है कि धनाश्री वर्मा ने कितनी पढ़ाई की है और उनकी खुद की संपत्ति कितनी है। चलिए जानते हैं इस रिपोर्ट में।
कहां से की है धनश्री वर्मा ने पढ़ाई
धनाश्री वर्मा की पढ़ाई को लेकर बात करें तो धनश्री वर्मा नवी मुंबई के डी वाई पाटिल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से क्लिनिकल/ मेडिकल साइंस की डिग्री हांसिल की है, मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद भी धनश्री वर्मा ने डॉक्टर नहीं बल्कि डांसर बनीं। बता दें कि धनश्री वर्मा ने श्यामक डावर से डांस सीखा और अब अपनी एक डांस कंपनी खोल ली है। धनश्री वर्मा का एक यूटयूब चैनल भी है। जिसपर अच्छे खासे सब्सक्राइबर हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर भी धनश्री वर्मा को भारी संख्या में लोग फॉलो करते हैं।
कितनी है धनश्री वर्मा की इनकम
धनश्री वर्मा की कुल संपत्ति की बात करें तो धनश्री वर्मा की नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर है। यानी कि वह करीब 25 करोड़ रुपये की मालकिन हैं (सोर्स के मुताबिक)। वह यूट्यूब से तो तगड़ा पैसा कमाती ही हैं साथ ही में वह कई ब्रांड के प्रमोशन करती हैं और इंस्टा से भी उनकी अच्छी कमाई होती है।
कितनी मिली युजवेंद्र चहल से एलिमनी
एलिमनी की बात करें तो धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल से साल 2020 में कोरोना काल में शादी की थी और साल 2025 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं बताया जा रहा है कि गुजारा भत्ता के तौर पर युदवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये दिए हैं। यह रकम एक समाचार पोर्टल के मुताबिक है। फिल्मीबीट इसकी पुष्टी नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications