..................... How Educated is Devi Chitralekha, Marry this caste boy, know net worth katha fee and YouTube earning - Hindi Filmibeat

कितनी पढ़ी हैं देवी चित्रलेखा ? 20 की उम्र में इस जात के लड़के से की शादी, कुल संपत्ति जान लगेगा जोर का झटका

Devi Chitralekha

युवा कथावाचक देवी चित्रलेखा को कौन नहीं जानता है। अपनी प्रभावशाली वाणी से वह लोगों का मार्गदर्शन करती आई हैं। देवी चित्रलेखा अपने भजनों, कथाओं, गाय और पशुओं की सेवा के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। देवी चित्रलेखा की शादी को लेकर तमाम सवाल भी उठे थे। उनपर आरोप भी लगाया गया था कि उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से शादी की, लेकिन इन आरोपों को देवी चित्रलेखा ने खारिज कर दिया था। चलिए आज जानते हैं देवी चित्रलेखा से जुड़ी कुछ खास बातें।

19 जनवरी 1997 को भारत के हरियाणा के पलवल जिले के खाम्बी गांव में जन्मी देवी चित्रलेखा का असली नाम चित्रलेखा शर्मा है। देवी चित्रलेखा ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने काफी छोटी उम्र में ही यह सोच किया था कि वह अपना जीवन भगवान को समर्पित करेंगी। 4 साल की उम्र में उन्हें गुरु से मार्गदर्शन मिला था फिर उन्होंने अध्यात्म की ओर कदम बढ़ाए थे।

कितनी की है देवी चित्रलेखा ने पढ़ाई

देवी चित्रलेखा ने अपने गांव में बने सरकारी स्कूल से ही प्रारंभिक शिक्षा ली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि देवी चित्रलेखा ने 10वीं तक पढ़ाई की है, लेकिन इस बारे में किसी तरह की पुष्टी नहीं की जा सकती है, लेकिन यह बताया जाता है कि 7 साल की उम्र से ही उन्होंने भक्ति और सतसंग की ओर रुख किया था। देवी चित्रलेखा ने इसके बाद धर्मग्रंथों का भी अध्ययन किया था। बता दें कि देवी चित्रलेखा का साल 2019 में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में युवा धार्मिक वक्ता के रूप में नाम दर्ज है।

शादी को लेकर विवाद

देवी चित्रलेखा ने 20 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी, लेकिन उनकी शादी को लेकर जमकर विवाद हुआ था। लोगों ने आरोप लगाए थे कि देवी चित्रलेखा ने एक मुस्लिम लड़के से शादी की है, लेकिन देवी चित्रलेखा ने इन आरोपों को गलत साबित करते हुए पति की कास्ट बताई थी। देवी चित्रलेखा ने बताया था कि उनके पति का नाम माधव तिवारी है। वह भी ब्राह्मण परिवार से ही ताल्लुक रखते हैं।

देवी चित्रलेखा की कितनी है कथा की फीस और कितनी है कुल संपत्ति

देवी चित्रलेखा की कथा की फीस के बारें में बताएं तो ऐसा कहा जाता है कि देवी चित्रलेखा अपनी कथा की कोई फीस नहीं लेती हैं। बस जो उनके साथ मंडली आती है जो गायक हैं और जो वादक हैं बस वह उनको उनकी मेहनत का पैसा देने के लिए कहती हैं वह खुद की कथा का एक भी रुपया नहीं लेती हैं। वहीं कुल संपत्ति के बारे में बताएं तो देवी चित्रलेखा भजन भी गाती हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी है साथ ही में इंस्टाग्राम पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया हैंडल से उनकी अच्छी अर्निंग हो जाती है। वन इंडिया की पिछले साल की रिपोर्ट के मुताबिक देवी चित्रलेखा के पास 22 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X