'वायरल बॉय धूम' को कैसे लगी नशे की लत? पहली बार धोखे से पिलाई गई थी शराब, वीडियो वायरल

Viral Boy Dhoom drug addiction: वायरल बॉय धूम के ढेरों वीडियोज अब सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। क्रिश का गाना गाकर मशहूर हुए इस लड़के ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई अहम खुलासे किए थे।

Viral Boy Dhoom

ना सिर्फ वो अपने परिवार को लेकर बोला था बल्कि उसको लेकर झूठी अफवाहें भी खूब उड़ीं थीं। बता दें कि वायरल बॉय को नशे की लत है और अब इसको लेकर वो बात करता दिखाई दिया है। फेमस होने के बाद अब धूम ने कहा है कि वो नशे करना छोड़ देगा और सुधर जाएगा। साथ ही उसने ये भी बताया कि उसको नशे की लत कैसे लगी थी।

नशे को लेकर क्या बोला धूम?

'दिल ना दिया' और 'ले बेटा' वाले गाने से मशहूर हुए धूम ने कई राज खोले हैं। उसका कहना है, ''हमको पानी पिलाके दारू पिला दिए। हम यहां से और बड़ा हो जाएंगे और हम अब नशा छोड़ ही देंगे। बस इतना करना की मेरी दीदी से फोन करके बात करा देना। हम यही रहेंगे, हमें बस खाना देना, दारू आरू नहीं पिएंगे।''

नशा कैसे चालू किया? इस सवाल पर धूम ने कहा, ''बाड़ी था और हम वहां पर रहते थे। बाड़ी वाली मर गई। एक बार क्या किया कि ऐ धूम ले पानी पिएगा। पानी बता के दारू पिला दिया। अब हमको लालच आ गया और उसी के चक्कर में हम दारू पीना सीख गए।'' धूम का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों के कमेंट्स इस वीडियो में लोगों के कमेंट्स भी आ रहे है। एक यूजर ने लिखा, ''भगवान इसकी ज़िन्दगी खुशियों से भर दे।'' एक ने लिखा, ''भगवान इसे अच्छा इंसान बना के इसकी जिंदगी खुशियां ही खुशियां दे दे।'' एक ने लिखा, ''सुधार लो यार इसको इसकी मदद करो इसका जीवन सुधार जायेगा।'' एक ने लिखा, ''अब धूम बनेगा जेंटलमैन या बाकी सब बनेगा स्पाइडर मैन।'' देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: viral video trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X