Rinku- Priya Love Story: कैसे शुरु हुई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी, क्रिकेटर ने खोल दिया राज

Rinku Singh Priya Saroj

Rinku Singh Priya Saroj Love Story- रिंकू सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने क्रिकेट को लेकर खबरों में रहते हैं। लेकिन कुछ समय से वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं और उनकी मंगनी हो चुकी है।

दरअसल रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को अपना हमसफर बनाने का फैसला किया है। पहले तो लोगों को लगा था कि ये अरेंज मैरिज है लेकिन ऐसा नहीं बल्कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

जी हां, इसका खुलासा खुद रिंकू सिंह ने किया है और एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी बता डाली है। ये सच्चाई जानकर लोग हैरान हैं और रिंकू सिंह को छुपा रुस्तम कह रहे हैं। बता दें कि प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं और पहले ही काफी ज्यादा मशहूर हैं।

रिंकू सिंह प्रिया सरोज लव स्टोरी

रिंकू सिंह ने अपनी लव स्टोरी के बारे बताया कि, ''कहानी ऐसी है कि मेरा एक फैन पेज था तो उसने फोटो डाली थी प्रिया की। तो मैने प्रिया की फोटो देखी तो मुझे अच्छी लगी। तो उन्होने मेरी फोटो को पहले लाइक किया था। तो फिर मैने मैसेज कर दिया और वहां से शुरुआत हुई।'' रिंकू सिंह का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब दोनों की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं और लोगों को पसंद आते हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि प्रिया और रिंकू की शादी कब होगी।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भाई कुछ नहीं रिंकू भैया कामयाब हो गए इसलिए मैडम राजी हो गई वरना लड़कियों में इतनी हिम्मत है कि गरीब लड़की के लड़के को शादी कर ले।'' एक ने लिखा, ''तो ऐसे हुई थी शुरुआत।'' एक ने लिखा, ''वाह भैया क्या गजब कहानी है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और रिंकू सिंह के रिएक्शन का इंतजार है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: rinku singh priya saroj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X