शिव भक्त अनिरुद्ध पांडे से राधा भक्त कैसे बने प्रेमानंद जी महाराज? गुरु मोहित मराल ने कर दिया बड़ा खुलासा

Premanand Ji Maharaj Unknown Facts- प्रेमानंद महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वृंदावन के इस संत को लेकर असीम प्यार करते हैं और उनके प्रवचनों को काफी ध्यान से सुना जाता है।
लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज किस तरह से संत बने थे। दरअसल उनका असली नाम अनिरुद्ध पांडे था और वो शिव भक्त हुआ करते थे। शिव भक्ति से वो कैसे राधा भक्त बने वो काफी रोचक कहानी है। बता दें कि इसको लेकर प्रेमानंद जी महाराज के गुरु श्री मोहित मराल ने कई खुलासे किए हैं।
शिव भक्त से राधा भक्त कैसे बने प्रेमानंद जी महाराज?
दैनिक भास्कर ने मोहित मराल से बात की थी और उन्होने बताया कि, प्रेमानंद महाराज शिव भक्त थे और आगे की राह उन्होने दिखाई। राधा वल्लभ मंदिर में रहे जो कि शिव जी के ईष्ट हैं। इस तरह से प्रेमानंद जी महाराज राधा भक्त बने। इसके अलावा उन्होने बताया कि कैसे वो भक्ति मार्ग में आए थे।
मोहित मराल का कहना है कि, अक्सर वो आया करते थे और इसपर चर्चा होती थी। दीक्षा को लेकर उन्होने इच्छा जाहिर की थी और फिर दीक्षा हुई थी। मोहित मराल ने ये भी कहा कि कई शिष्य आते हैं और कुछ अच्छा काम करते हैं और कुछ उस तरह नहीं कर पाते हैं। अब महाराज जी से जल्दी मिलना संभव नहीं होता है क्योंकि इतनी भीड़ होती है वृंदावन में।
मोहित मराल ने प्रेमानंद महाराज को लेकर कई और अहम बातें बताईं हैं। उन्होने खुलासा किया कि जब प्रेमानंद महाराज अनिरुद्ध पांडे थे तब भी उनकी किडनी खराब ही थी। प्रेमानंद महाराज के पास इस वक्त देश विदेश से कई लोग आते हैं और सेलिब्रिटीज भी पहुंचना शुरु कर चुके हैं। सबसे पहले वहां से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था। अब तो लोग अक्सर वहां जाते रहते हैं और बाबा से प्रवचन सुनते हैं। प्रेमानंद जी महाराज को लेकर अक्सर चर्चा होती है और लोग उनको काफी पसंद भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications