Honey Preet: हनीप्रीत-राम रहीम के 504 खातें, जानिए कितनी थी बाबा-बेबी के अकाउंट में अकूत संपत्ति

Ram Rahim Honey Preet Bank Account

Ram Rahim Honey Preet Bank Account: एक वक्त था जब राम रहीम काफी ज्यादा विवादों में आ गया था और इतना ही नहीं आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के अलग-अलग बैंक खातों में 74.96 करोड़ों रुपए भी प्राप्त हुए थे। इतना ही नहीं दूसरी तरफ डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के नाम 12 खातों में 7.74 करोड रुपए मिले थे। वहीं उनकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत के 6 बैंक खातों में एक करोड़ पर प्राप्त हुए थे।

बैंक अकाउंट डिटेल्स

लेकिन आपको बता दें कि 50 करोड़ का बैंक बैलेंस राम रहीम की प्रोडक्शन कंपनी हकीकत इंटरटेनमेंट के 20 खातों में मिला। यह डेरा और उससे जुड़ी हुई विभिन्न संस्थाओं के उन 504 बैंक खातों की जानकारी है और इसको हरियाणा सरकार ने इकट्ठा भी कर लिया था। जिसमें 473 सेविंग और टर्म डिपॉजिट अकाउंट हैं।

रामरहीम की अकूत संपत्ति

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में डेरा की संपत्तियों की सूची को भी इकट्ठा किया था। इसमें जानकारी मिली कि डेरा के पास में सिर्फ सिरसा में 1435 करोड़ की अचल संपत्ति है। 504 बैंक खातों में 495 सिरसा में है। जिसमें ज्यादातर फिक्स डिपाजिट और संचित जमा खाता राम रहीम, उनकी बेटियों अमरप्रीत और चरनप्रीत, बेटा जसमीत और उसकी पत्नी, हनीप्रीत, डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट और उससे जुड़ी हुई संस्थाओं के नाम पर है। इन सभी खातों को जब्त भी कर लिया गया था।

बाबा का माया जाल

सिरसा जिले में राम रहीम के नाम पर 12 बैंक खाते और एचडीएफसी बैंक में 11 फिक्स डिपाजिट भी थे। इसमें एक 1.50 करोड़ का था। अन्य खातों की बात करें तो 35 लाख से 95 लाख के बीच में पैसा था। हनीप्रीत के ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स में 6 बैंक खाते थे और इसमें चार संचित जमा खाते थे। इनमें 50 लाख, 40 लाख, 3.16 लाख और 10 लख रुपए थे। एक बचत खाते में 64,225 और दूसरे में 3530 थे।

राम रहीम की फिल्में

अगर हम राम रहीम के प्रोडक्शन हाउस हकीकत एंटरटेनमेंट की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें इन्होंने और फिल्में बनाई थी। इसके तेरा फिक्स डिपाजिट कहते थे जिसका क्रेडिट बैलेंस 46 करोड रुपए था। इसके 6 संचित जमा खातों में तकरीबन 1.04 करोड़ और एक करंट अकाउंट में 18.17 लाख रुपए थे। लेकिन जो भी लोन लिए गए हैं उनकी जानकारी बैंक रिकॉर्ड में प्राप्त नहीं हुई।

राम रहीम हनीप्रीत ने लिए थे लोन

बताते चलें की हनीप्रीत ने ओबीसी से 50 लाख का टर्म लोन लिया था। राम रहीम के 1.46 करोड रुपए के 3 लोन थे। जिसमें दो एचडीएफसी और एक ओबीसी में था।

More from Filmibeat

Read more about: ram rahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X