'आप हमारे बजरंगी भाईजान हो..' हिंदू पर्यटकों के लिए मसीहा बने ये कश्मीरी, आतंकी हमले के बाद वायरल हुआ वीडियो

Kashmir Pagalgam's Bajrangi Bhaijaan Video Viral- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले देश की आत्मा पर चोट की है। 26 बेकसूर पर्यटकों की जान इस आतंकियों ने ली है। अब कश्मीर से उनको दहशतगर्दों के साथ साथ कुछ अच्छे वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।
आपने सलमान खान की फिल्म बजंरगी भाईजान तो देखी ही होगी.. इस फिल्म में पाकिस्तानी की मासूम बच्ची को घर पहुंचाने के लिए जान जोखिम में डालकर सलमान खान ने बॉर्डर क्रॉस किया था।
लेकिन अब कुछ पर्यटकों ने कश्मीरी मुसलमानों का नाम बजरंगी भाईजान रखा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किसी होटल में कुछ महिलाओं को कश्मीरियों ने पनाह दी है और के जैसा ध्यान रख रहे हैं। खुश होकर इन महिलाओं ने कश्मीरियों का नाम बजरंगी भाईजान रख दिया है।
आप हमारे बजरंगी भाईजान हो
वायरल हो रहे वीडियो में कश्मीरी शख्स पूछ रहा है, हैल्लो सभी लोग कैसे हैं? महिलाएं चिल्लाती हैं, ''एकदम बढ़िया। हम लोग होटल ताज रेजीडेंसी में रुके हुए हैं, कल हम पहलगाम से आए थे। कोई दिक्कत नहीं है, यहां के लोग हमे बहुत अच्छे से रखे हैं। हमें नाश्ता मिल रहा है, खाना मिल रहा है। एक दम घर जैसा लग रहा है।''
एक महिला कहती है, ''हमारे बजरंगी भाईजान हो आप लोग। होटल ताज बजरंगी भाईजान है।'' इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुस्लिम समाज गलत नही है सरकार ओर कानून गलत है।'' एक ने लिखा, ''भक्त be like--- ऐसी बातें मत करो, हमें दर्द होता है।'' एक ने लिखा, ''एक तरफ़ मातम हुआ है और लोग ख़ुशी मना रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''उन्होंने बजरंगी भाईजान बोला है कहीं बजरंग दल वाले अपने लिए न समझ लें।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











