..................... Hindu priests in the mosque... Video from Abu Dhabi amazes and garners praise - Hindi Filmibeat

मस्जिद में ढेरों हिंदू पुजारी.. अबू धाबी से सामने आए वीडियो ने लोगों को किया हैरान, जमकर हुई तारीफ

Hindu Priest

Hindu Priest at Abu Dhabi Masque: देश कोई भी हो.. सद्भावना से भरा हुआ संदेश अगर कोई देता है तो उससे अच्छी बात कोई नहीं हो सकती है। वैसे तो हिंदू मुस्लिम एकता के लिए पूरी दुनिया में भारत ही सबसे बड़ा उदाहरण है लेकिन अब एक वीडियो सीधे अबु धाबी से सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजर आने वाला है जो कि कमाल का है। बता दें कि अबु धाबी की मशहूर ग्रैंड मस्जिद में हिंदू पुजारियों का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लगभग सभी लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

वीडियो में नफरत की जगह कहीं नहीं बल्कि इसमें आस्था और एकता की भावना साफ़ दिखाई पड़ती है। आप देख सकते हैं कि भगवा वस्त्र पहने हिंदू धर्म के ढेरों पुजारी टहलते हुए दिख रहे हैं।

भगवा वस्त्र पहने हिंदू पुजारी मस्जिद के सफ़ेद संगमरमर के गलियारों से गुज़रने हुए कमाल के लग रहे हैं। इसके एक बार देखकर आपको शायद यकीन नहीं होगा लेकिन ऐसा हुआ है। पूरी दुनिया में ये वीडियो वायरल हो रहा है और इंडिया में जमकर तारीफ की जा रही है। वीडियो ने ऑनलाइन लोगों का दिल जीत लिया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''6 दिसंबर 1992 को हिंदुओं के एक समूह ने मस्जिद का दौरा किया था।'' एक ने लिखा, ''ये बेहद शानदार सीन है।'' एक ने लिखा, ''यह धर्म से परे है, यह मानवता है।'' एक ने लिखा, ''अलहमदुलिल्लाह।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X