VIDEO: दो भाइयों की एक दुल्हन.. हिमांचल में अजब शादी की गजब कहानी ने उड़ाए सबके होश!

Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Wedding: सोशल मीडिया पर अकसर आए दिनों शादी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई अपनी शादी में नाच गाना करके पहुंचता है तो कोई अपनी शादी को अनोखे अंदाज में करने प्लान बनाता है। वहीं इस साल कुछ शादियों को लेकर जहां अच्छी खबरें मिलीं वहीं कुछ दिल दहला देने वाली खबरें भी सामने आईं। मुस्कान रस्तोगी और सोनम रघुवंशी की शादी और प्रेम कहानी को सुन लोगों का शादी पर से विश्वास डगमगाने लगा। वहीं हाल ही में हिमाचल प्रदेश से शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग फिर हैरान हो गए हैं।

दो भाइयों ने की एक लड़की से शादी
शादियों में अकसर सजावट, खाना पीना और मेहमानों के लिए इंतजाम किया जाता है। शादी के कई मजेदार वीडियो भी सामने आते हैं, लेकिन हिमाचल की इस शादी को देख लोग हैरान है। दरअसल हिमाचल की इस अनोखी शादी के वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की के साथ विवाह रचा लिया। यह शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

प्रचीन परंपरा को किया जीवित
आपको बता दें कि यह गिरिपार क्षेत्र की एक प्राचीन परंपरा थी, लेकिन अब इन दो भाइयों ने इस परंपरा को फिर से जीवित कर दिया है। पुरानी परंपरा को कायम रखने के लिए दोनों भाइयों ने एक ही लड़की से शादी रचाई इसे हाटी समाज में उजला पक्ष कहा जाता है। आपको बता दें कि तीनों ही नव विवाहित पढ़े लिखे हैं और अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहां एक दूल्हा जल शक्ति विभाग में काम करता है। वहीं दूसरा दूल्हा विदेश में नौकरी करता है।

जमकर हो रहा वीडियो वायरल
बता दें कि यह परंपरा काफी पहले हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ और संयुक्त परिवार का हवाला देते हुए यह परंपरा गायब हो गई थी। वहीं सालों बाद शिलाई क्षेत्र के दो भाइयों ने इस परंपरा को फिर से जीवित कर दिया है। वहीं अब तीनों की शादी का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: himachal pradesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X