क्या आप जानते हैं इस सीक्रेट दुल्हन बाजार के बारे में? जहां सिर्फ इतने रुपये में बिकती है दुल्हन, जानिए लोकेशन

Pakistan Bride Market

Pakistan Bride Market: पाकिस्तान से आने वाली कई हैरान करने वाली खबरें, तस्वीरें और वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे। पड़ेसी मुल्ख की माली हालत से भी सभी वाकिफ है। अब एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बताया जा रहा है कि गरीब पाकिस्तानी लड़कियों की चीन में 'दुल्हन' के नाम पर बिक्री।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान और चीन की सीमा से सटे इलाकों में यह 'ब्राइड मार्केट' तेजी से फैल रहा है। यहां के दलाल - जिनमें पाकिस्तानी और चीनी दोनों शामिल हैं - गरीब परिवारों से 700 डॉलर (करीब ₹2 लाख) से लेकर 3,200 डॉलर (करीब ₹9 लाख) तक में नाबालिग लड़कियों को खरीद लेते हैं। इनकी कीमत उनकी उम्र और रूप-रंग पर निर्भर करती है।

ऐसी कई लड़कियों की उम्र 12 से 18 साल के बीच होती है और अधिकतर का संबंध पाकिस्तान की ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय से होता है। इन्हें अमीर चीनी पुरुषों से शादी के नाम पर बेचा जाता है, लेकिन हकीकत में यह मानव तस्करी और यौन शोषण का घिनौना रूप है। कई लड़कियां चीन पहुंचने के बाद जबरन मजदूरी या देह व्यापार में धकेल दी जाती हैं।

मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, पाकिस्तान में बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी के कारण कई परिवार अपनी बेटियों को "शादी" के बहाने बेचने पर मजबूर हो जाते हैं। कुछ परिवार तो लालच में लड़कियों के साथ उनके भाई-बहन या बीमार माता-पिता को भी चीन भेज देते हैं, जिससे यह मानव तस्करी और गंभीर हो जाती है।

2019 में पाकिस्तानी एजेंसियों ने लगभग 629 मामलों की पुष्टि की थी, जिनमें दलाल गिरोहों ने लड़कियों को चीन भेजा था। जांच में यह भी सामने आया कि नकली पासपोर्ट और वीज़ा बनाकर इन लड़कियों को सीधे या अन्य देशों के रास्ते चीन पहुँचाया जाता था।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह ग़ैरकानूनी धंधा चीन में बढ़ते "जेंडर असंतुलन" के कारण भी फल-फूल रहा है। चीन की "वन-चाइल्ड पॉलिसी" के कारण वहां लगभग 3.5 करोड़ पुरुष ऐसे हैं जिन्हें शादी के लिए साथी नहीं मिल पा रहा।

यह पूरा मामला न केवल पाकिस्तान में महिलाओं की असुरक्षित स्थिति को उजागर करता है, बल्कि इस बात की भी याद दिलाता है कि जब गरीबी, असमानता और लालच मिलते हैं, तो इंसानियत की सबसे बड़ी कीमत लड़कियाँ ही चुकाती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X