प्रेमानंद महाराज से मिलीं हेमा मालिनी, बाबा जी ने कहा कुछ ऐसा कि हाथ जोड़ने लगीं 'ड्रीम गर्ल'

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj Hema Malini: प्रेमानंद महाराज के चाहने वाले देश में कितने हैं ये किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में जब वो बीमार हुए थे तो हर धर्म के लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं।

दिग्गज एक्ट्रेस और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी का वीडियो सीधे वृंदावन से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो प्रेमानंद महाराज से मिलकर कितनी खुश नजर आ रही है। इस दौरान हेमा मालिनी अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ उनके भाई भी थे।

क्या बोले प्रेमानंद महाराज

हेमा मालिनी से मुलाकात के बाद प्रेमानंद महाराज ने उनको प्रवचन भी दिए। उन्होने कहा, ''जो भगवान के आश्रित होते हैं तो संसार की विजय उनके चरण चूमती है। 10 वर्षों तक तो आप विजयी रही हैं।'' हेमा मालिनी ने कहा कि, ''और ज्यादा अच्छा करना है।''

हंसते हुए प्रेमानंद महाराज ने उनको श्री जी की चुनरी उढ़ाने के लिए कहा। इसके अलावा प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी से भाई को कहा, ''आप शरीर की चिंता को छोड़िए। शरीर की ज्यादा चिंता मत कीजिए और नाम जम कीजिए। इसकी निश्चित अवधि है और इसको जाना है। जाने से पहले एक यात्रा की तैयारी करके रखो।'' इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

ये एक अकेला वीडियो नहीं है बल्कि प्रेमानंद महाराज के कुछ नए पुराने प्रवचन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। कई वीडियोज में वो ऐसी बात बताते हैं जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हेमा मालिनी के साथ प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: hema malini Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X