पति की पहली शादी में सिर्फ 6 साल की थी ये एक्ट्रेस, आज है ₹271,01,79,130 की मालकिन

यूं तो बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनों है जिन्होंने शादीशुदा मर्दों के साथ अफेयर किए, शादी और बच्चे किए लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने दूसरी पत्नी बनकर सबको हैरान कर दिया था। महज 32 साल की उम्र में वो चार बच्चों की सौतेली मां बन गई थीं, जिनमें से एक की उम्र उनसे सिर्फ 9 साल कम थी। आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। आइए जानें कौन है ये खूबसूरत अदाकारा। पति की पहली शादी के समय सिर्फ 6 साल की थीं ये मशहूर एक्ट्रेस, बाद में धर्म परिवर्तन कर बनीं दूसरी पत्नी, आज हैं ₹271 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन।
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने किसी अभिनेता की दूसरी पत्नी बनकर शादी की, लेकिन आमतौर पर उनकी उम्र का अंतर ज्यादा नहीं होता। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मशहूर हस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक ऐसे अभिनेता से शादी की, जिसने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। इस एक्ट्रेस ने धर्म परिवर्तन कर उनसे निकाह किया, जबकि वह अभिनेता के बेटे से सिर्फ 9 साल बड़ी थीं। हैरानी की बात ये है कि जब उस अभिनेता की पहली शादी हुई थी, तब ये अभिनेत्री केवल 6 साल की थीं। आइए जानते हैं कौन हैं ये अदाकारा और आज उनकी कुल संपत्ति कितनी है।
चार बच्चों की सौतेली मां बनी ये एक्ट्रेस, खुद की बेटी की शादी भी टूट गई
इस मशहूर एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनकी जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ दर्शकों को बेहद पसंद आई। उन्हें एक समय संजीव कुमार ने प्रपोज किया था, वहीं जितेंद्र से उनकी शादी लगभग तय मानी जा रही थी। लेकिन उन्होंने चार बच्चों के पिता से धर्म परिवर्तन कर शादी की और उनकी पहली पत्नी से हमेशा दूरी बनाए रखी। आज वो खुद दो बेटियों की मां हैं, जिनमें से एक की शादीशुदा ज़िंदगी अब टूट चुकी है।
हेमा मालिनी और उनके सौतेले बेटे सनी देओल के बीच कितना है उम्र का फर्क?
इस एक्ट्रेस का नाम हेमा मालिनी है, जिन्होंने अपने से 13 साल बड़े धर्मेंद्र से शादी की। जब धर्मेंद्र ने 1954 में अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से शादी की थी, तब हेमा सिर्फ 6 साल की थीं और धर्मेंद्र 16 साल के। बाद में, जब हेमा 32 साल की और धर्मेंद्र 45 साल के हुए, तो उन्होंने निकाह किया, क्योंकि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। दिलचस्प बात यह है कि 'ड्रीम गर्ल' अपने सौतेले बेटे सनी देओल से 9 साल बड़ी हैं।
हेमा मालिनी की कुल संपत्ति कितनी है?
अगर हेमा मालिनी की नेट वर्थ की बात करें तो MyNeta के आंकड़ों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति ₹271,01,79,130 यानी करीब 271 करोड़ रुपये है। यह जानकारी 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए उनके हलफनामे से सामने आई है। इस हलफनामे के मुताबिक, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पास 56 लाख रुपये से अधिक नकद राशि है, जबकि उनके बैंक खातों में 4.52 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा है।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने कितनी राशि का लोन लिया हुआ है?
हेमा मालिनी के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का लोन दर्ज है, जबकि उनके पति धर्मेंद्र ने करीब 7 करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ है।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पास कितनी लाखों की कारें हैं?
हेमा मालिनी के पास गाड़ियों का कुल मूल्य 61 लाख रुपये है, वहीं धर्मेंद्र के नाम पर 8 लाख रुपये की एक कार मौजूद है।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पास कुल कितने करोड़ रुपये के आभूषण हैं?
हेमा मालिनी के पास लगभग 3 करोड़ रुपये की ज्वेलरी है, जबकि धर्मेंद्र के पास करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण मौजूद हैं।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पास कितनी करोड़ रुपये की संपत्ति (जमीन) है?
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पास कोई कृषि भूमि नहीं है, हालांकि हेमा मालिनी के नाम खंडाला में करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की एक ज़मीन है। वहीं धर्मेंद्र के पास 9 करोड़ रुपये की ज़मीन दर्ज है।
जानिए, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के घर की अनुमानित कीमत कितनी है?
हेमा मालिनी के बंगले की कीमत लगभग 111 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि मुंबई स्थित धर्मेंद्र के आवास की कीमत करीब 126 करोड़ रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications






