'मैं गुनाह कुबूल करती हूं..' मोहम्मद शमी से विवाद के बीच हसीन जहां का कुबूलनामा? लोग बोले- 'फांसी होनी चाहिए

Hasin Jahan Viral Video- क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी हसीन जहां को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों का तलाक नहीं हुआ है लेकिन वो साथ भी नहीं रहते हैं। हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर रील्स साझा करती हैं और अब हर रील वायरल हो जाती है।
अब फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपना गुनाह कुबूल करती नजर आ रही हैं। दरअसल इस दौरान वो किसी सीरियस मामले को लेकर बात नहीं कर रही थीं बल्कि एक फनी रील बना रही हैं और इसमें उन्होने सुंदरता को लेकर रील बनाई है।
वीडियो में वो सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए हसीन जहां ने लिखा, ''श्वेत सौंदर्य, जल कर मर गए मुझे फांसी देने वाले।''
क्या बोलीं हसीन जहां?
इस वीडियो में हसीन जहां कह रही हैं, ''अगर सुंदर होना गुनाह है तो मैं गुनाह कुबूल करती हूं।'' रील में आगे आवाज आती है, ''जितनी सुंदर आप हैं आप तो सिर्फ गुनाह ना कुबूल करें, आपको तो फांसी होनी चाहिए।'' ये फनी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हसीन जहां की हर वीडियो को सीधे उनके पति से जोड़ा जाता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ है क्योंकि लोग मोहम्मद शमी का नाम लेकर उनको हमेशा की तरह काफी खरी खोटी सुना रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
हसीन जहां के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन काफी मजेदार लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''4 लाख लेने भी गुनाह है मैडम।'' एक ने लिखा, ''सुन्दर ही नहीं...... आप तो स्वर्गलोक की अप्सरा हो।'' एक ने लिखा, ''अब ये अफवाह कौन फैला रहा है...की आप सुन्दर हो।'' एक ने लिखा, ''अगर गुनाह कबूल करना है तो जो शमी के साथ तुमने किया है उसका गुनाह कबूल करो।'' एक ने लिखा, ''फांसी होनी चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











