'जानवरों से ज्यादा गया गुजरा है मोहम्मद शमी..' हसीन जहां के बिगड़े बोल, क्रिकेटर के फैंस ने काटा बवाल!

Hasin Jahan angry on Mohammed Shami- मोहम्मद शमी के साथ उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों अलग रहते हैं और हर महीने मोहम्मद शमी उनको 4 लाख रुपए देते हैं।
लेकिन हसीन जहां मौका मिलने पर अक्सर क्रिकेटर को खरी खोटी सुनाती रहती है। इस वक्त भी हसीन जहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मोहम्मद शमी को जानवरों से भी ज्यादा गया गुजरा बता रही हैं।
उनका कहना है कि तौबा कर लेना चाहिए अल्लाह माफ कर देता है। ये एक पुराना वीडियो है जो कि अब सामने आया है। इस दौरान हसीन जहां एएनआई से बात कर रहीं थीं।
मोहम्मद शमी को सुनाई खरी खोटी
हसीन जहां ने शमी को लेकर कहा, ''यही कहूंगी कि अल्लाह बड़े बड़े गुनहगारों को माफ किया है। तो ये भी अपने हर कुकर्म से तौबा करे और गंदी जहनियत साफ करे। जानवर जो होता है उनको सेंस नहीं होता है कि क्या भला है और क्या बुरा है लेकिन वो जानवर भी अपने बच्चे को प्रोटक्शन देते हैं। उस हिसाब से शमी अहमद जानवर से भी गया गुजरा हो गया है जिसे अपने बच्चे की प्रोटक्शन, अपने बच्चे का फ्यूचर और अपने बच्चे की मोहब्बत उसे नहीं दिखाई दे रही है। तो मैं उससे यही कहना चाहूंगी कि खुदा के वास्ते, अपने आखरत के वास्ते जो जिद है कि मैं हसीन को बर्बाद कर दूंगा ये जिद वो छोड़ दे। 7 साल हो गए वो मुझे नहीं बर्बाद कर सका क्योंकि मैं न्याय के रास्ते पर हूं, हक के रास्ते पर हूं।'' हसीन जहां का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के कमेंट्स करते हुए हसीन को ही ट्रोल कर रहे हैं।
मोहम्मद शमी के फैंस हर वीडियोज में हसीन जहां को काफी खरी खोटी सुनाते हैं और इन्ही को गलत बताते हैं। फिलहाल इस वीडियो पर मोहम्मद शमी का कमेंट सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications