'तुम्हे गंजा करूंगी..' मोहम्मद शमी से विवाद के बीच पत्नी हसीन जहां का ये वीडियो वायरल, भड़क गए क्रिकेटर के फैन

Hasin Jahan Viral Video- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पति से विवादों के बीच वो अपने सारे सुख दुख लोगों से साझा करती रहती हैं। हाल ही में एलिमनी को लेकर वो विवादों में आईं थीं और कोर्ट ने कहा था कि शमी को 4 लाख रुपए देने होंगे।
लेकिन अब हसीन जहां ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो कह रही हैं कि बिजली बनकर गिरूंगी तुम्हे गंजा करूंगी। हालांकि वो इस दौरान किसी के लिए बात नहीं कर रही थी लेकिन लोगों का कहना है कि वो इशारों में बात कर रही है। मोहम्मद शमी की पत्नी ने ये रील बनाई थी और क्रिकेटर के फैंस इसको शमी से जोड़कर देख रहे हैं।
कैसी है रील?
हसीन जहां वीडियो में कमाल की लग रही हैं और लगातार गाने पर लिपसिंक करती दिख रही हैं। रील में वो गा रही हैं, ''ओ राजा की मैं तो बिजली बनूंगी, बिजली बनूंगी तेरे सर पे गिरूंगी, ओ राजा जी तुम्हें गंजा करूंगी, तुम मुझसे प्यार नहीं करते ना? बोलो ना?'' हसीन जहां के इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन सामने आ रहे हैं लेकिन मोहम्मद शमी ने कुछ नहीं कहा है।
लोग सुना रहे हैं खरी खोटी
हसीना जहां को लेकर लोगों ने कई बातें कही हैं। एक ने लिखा, ''बिजली क्यों ना बनेगी 400000 रुपये महीना जो मिलेंगे।'' एक ने लिखा, ''वही राजा जी ₹400000 महीना दे रहे हैं तो खा रही है उसी को गंजा करने के चक्कर में पड़ी है पैसा देना बंद हो जाएगा तो यह जो चमक धमक है वह आपकी खत्म हो जाए।''
एक ने लिखा, ''4 लाख कम है क्या जो फेसबुक पर नुमाइश करती हो।'' एक ने लिखा, ''मोहम्मद शमी की जिंदगी में आग लगा दी है और बिजली बनेगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications