शमी से पहले 10 वी क्लास मे परचूने की दुकान वाले पर मर मिटी, कहां है हसीन जहां का पहला पति शेख सैफुद्दीन

Hasin Jahan First Husband: हसीन जहां इन दिनों सोशल मीडिया का सबसे चर्चित चेहरा बन चुकी हैं। आए दिन मोहम्मद शमी पर गुस्सा निकालने वाली हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने वीडियो शेयर करती रहती है। आज हम आपको हसीन जहां से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनसे आप शायद अब तक अनजान रहे हों। बहुत कम लोगों को पता है कि मोहम्मद शमी से शादी करने से पहले हसीन जहां ने साल 2002 में अपने एक क्लासमेट से पहला निकाह किया था।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी न सिर्फ अपने खेल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं इन दिनों उनकी पत्नी हसीन जहां भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। वह सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर, आए दिन एक से बढ़कर एक स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कई बार शमी के फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर दोनों की निजी जिंदगी को लेकर सवाल भी पूछते हैं। ऐसे में आज हम आपको हसीन जहां से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।
हसीन जहां का पहला पति शेख सैफुद्दीन
बहुत कम लोग जानते हैं कि मोहम्मद शमी से शादी करने से पहले हसीन जहां एक बार पहले भी निकाह कर चुकी थीं। उन्होंने साल 2002 में अपने क्लासमेट शेख सैफुद्दीन से शादी की थी। दोनों के बीच क्लास 10 से ही प्रेम संबंध थे। शादी के बाद ये रिश्ता लगभग आठ साल चला, लेकिन 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया। हसीन जहां और सैफुद्दीन की दो बेटियां भी हैं, जिनकी परवरिश अब उनके पिता के संरक्षण में हो रही है।
हसीन जहां की दूसरी शादी
पहले पति से तलाक के चार साल बाद हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से दोबारा निकाह किया। शमी से शादी करने से पहले हसीन जहां मॉडलिंग करती थीं और एक चीयरलीडर भी रह चुकी थीं। दोनों की पहली मुलाकात 2012 में एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी, और फिर 2014 में उन्होंने निकाह कर लिया।
हसीन जहां के पहले पति का कहना है कि वह एक महत्वाकांक्षी महिला थीं, जो अपने पैरों पर खड़े होकर कुछ बनना चाहती थीं। लेकिन उनके परिवार में महिलाओं के काम करने की अनुमति नहीं थी। संभवतः यही वजह रही कि हसीन जहां ने अपने पहले पति से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया।
मॉडलिंग के साथ-साथ चीयरलीडर
पहले पति से तलाक के चार साल बाद हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से निकाह किया। शमी से शादी से पहले वह मॉडलिंग के साथ-साथ चीयरलीडर के रूप में भी काम कर चुकी थीं। दोनों की पहली मुलाकात 2012 में एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी, और फिर 2014 में उन्होंने शादी कर ली।
साल 2018 में हसीन जहां और मोहम्मद शमी के रिश्तों में दरारें आनी शुरू हो गईं, जो अब तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाई हैं। उस समय हसीन जहां ने तब सनसनी मचा दी थी जब उन्होंने शमी पर मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई को भी जांच करनी पड़ी, हालांकि जांच के बाद शमी को क्लीन चिट दे दी गई थी।
इतना ही नहीं, हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के भाई पर भी रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा, उन्होंने शमी पर कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने का भी दावा किया था। हालांकि, जांच के दौरान ये आरोप सही साबित नहीं हो सके। वर्तमान में शमी और हसीन जहां एक-दूसरे से अलग रहकर अपनी सिंगल लाइफ को जी रहे हैं। हसीन जहां और मोहम्मद शमी की एक बेटी भी है, जिसकी तस्वीरें वह अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications


















