'वो मेरा गुलाम है..' Mohammed Shami से विवाद के बीच Hasin Jahan ने पोस्ट किया ऐसा वीडियो, भड़क गए फैंस!

Hasin Jahan Viral Video- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने ठान लिया है कि वो किसी ना किसी तरह से खबरों में बनी रहेंगी। आए अपने रील्स को लेकर वो चर्चा में आती हैं और जिस तरह के गाने वो अपनी रील्स में इस्तेमाल करती हैं उनको शमी से जोड़ा जाता है।
बता दें कि मोहम्मद शमी से उनका विवाद चल रहा है। अब उनका एक वीडियो फिर सामने आया है जिसमें वो झूला झूलती हुई नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में सुनाई पड़ रहा है, वो मेरा गुलाम है।
इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि हसीन जहां क्रिकेटर को ही टारगेट कर रही है। हालांकि हसीन जहां की तरफ से ऐसा कभी नहीं कहा गया।
गाड़ी बंगले वाला मेरा गुलाम..
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सफेद साड़ी पहनी हुई है और मस्ती में दिख रही हैं। बैकग्राउंड में सुनाई पड़ा रहा, ''मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है, तुम्हारे पास क्या है? जिसके पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है वो मेरा गुलाम है।'' हसीन जहां हंसती मुस्कुराती इस रील पर झूल रही हैं। कैप्शन में वो हंसने वाली इमोजी साझा करती दिख रही हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे है। एक ने लिखा, ''और बिना मेहनत के 4 लाख हैं।'' एक ने लिखा, ''शमी को बोल रही है।'' एक ने लिखा, ''4 लाख में मजा नहीं आ रहा है, 10 लाख चाहिए।'' एक ने लिखा, ''ये तो एंजॉय कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''है तो सब कुछ शमी भाई का दिया हुआ।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications