..................... Hasin Jahan danced on Chudhi Maza Na Degi song, Mohammed Shami's wife looted Instagram! - Hindi Filmibeat

'चूड़ी मजा ना देगी..' हसीन जहां ने इस गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, मोहम्मद शमी की पत्नी ने लूट लिया इंस्टाग्राम!

Hasin Jahan

Hasin Jahan Dance Video- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां उनके साथ कई सालों से नहीं रह रही हैं। दोनों के बीच केस चल रहा है और हाल ही में खबर आई थी कि शमी को अब हर महीने पत्नी को 4 लाख रुपए देने पड़ेंगे।

लेकिन अब शमी की पत्नी हसीन जहां किसी और वजह से खबरों का हिस्सा हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस कर रही हैं। बता दें कि हसीन जहां सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा के गाने 'चूड़ी मजा ने देगी..' पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान उन्होने ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रखी है जिसमें वो कमाल लग रही हैं। एक बाद एक दमदार स्टेप्स करके वो लोगों को दीवाना बना रही हैं। मोहम्मद शमी की पत्नी के इस अंदाज पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

बेटी के जन्मदिन पर दी थी पार्टी

बता दें कि हसीन जहां इसलिए डांस कर रही है क्योंकि बेटी के जन्मदिन पर उन्होने शानदार पार्टी दी थी। इस पार्टी से कई वीडियोज सामने आए थे लेकिन कुछ वीडियो डिलीट कर दिए गए। हसीन जहां के ये स्टेप्स देखकर खुद गाने की हीरोइन भी शरमा जाएगी। बता दें कि मोहम्मद शमी की बेटी अब 10 साल की हो गई है लेकिन वो अपनी मां के साथ ही रहती है। शमी ने बीते दिन बेटी को विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस दौरान उन्होने काफी इमोशनल बातें लिखी थीं।

डांस पर लोगों के कमेंट्स

हसीन जहां के इस डांस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत अच्छा किया डांस है बस ऐसे ही जीवन जीना चाहिए गुड वेरी गुड।'' एक ने लिखा, ''शमी के पैसों से ऐश चल रही है।'' एक ने लिखा, ''लग रहा है भाभी जी को payment time से आ रहा हैं।'' एक ने लिखा, ''समय से पैसा आ रहा है साफ समझ आ रहा है मुजरा से 4 लाख का।'' देखिए वीडियो..

Read more about: hasin jahan mohammed shami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X