हसीन जहां की 10 साल की बेटी ने GYM में जाकर किया इस गाने पर डांस, वीडियो देख आग बबूला हुए लोग...

Hasin Jahan and mohammed shami daughter Dance Video: मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की एक्स वाइफ हसीन जहां (Hasin Jahan) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं कभी वह अतरंगी वीडियो बनाकर हेडलाइन में आ जाती हैं तो कभी वह डांस वीडियो शेयर करती हैं।
इतना ही नहीं हसीन जहां के कई भड़काऊ बयान भी जमकर चर्चाओं में आते हैं। रमजान के दिनों में उन्होंने कई होली के फोटोज भी शेयर किए थे। जिस वजह से कुछ लोगों ने उनकी जमकर ट्रोलिंग भी की थी।
हसीन जहां की बेटी ने जिम में किया इस गाने पर डांस
भयंकर ट्रोलिंग होने के बाद भी हसीन जहां (Hasin Jahan) आए दिनों अपने और अपनी बेटी के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल तो हाल ही में हसीन जहां ने अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स बुरी तरह से भड़क गए हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हसीन जहां की बेटी को-ऑर्ड पहने नजर आ रही है। वह मोस्ट पॉपुलर गाने 'गुलाबी शरारा' पर जमकर डांस करती नजर आ रही है। आयरा वही डांस स्टेप्स फॉलो करती है जो काफी ट्रेंड में रह चुके होते हैं।
बेटी का डांस वीडियो देख हसीन जहां पर भड़के लोग
लेकिन पीछे लगे शीशे में देखा जा सकता है कि कई लोग जिम में होते हैं जो आयरा का डांस देख रहे होते हैं। हसीन जहां के इस वीडियो को देख जहां कुछ लोग बेटी की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है बेटी बहुत ही अच्छा डांस करती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कई बार बोला है बेटी को अपने जैसा मत बनाओ। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- तुमको डांस करना है करो, लेकिन बेटी को इस तरह मत नचवाओ।


Click it and Unblock the Notifications