'तू और तेरा परिवार जेल में..' Hasin Jahan ने बिना नाम लिए फिर बोला Mohammed Shami पर हमला?
Hasin Jahan Slams Mohd Shami: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ना तो उनके साथ रहती हैं और ना ही तलाक दे रही हैं। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए वो शमी को खरी खोटी सुनाती रहती हैं।

इस वक्त फिर से एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर हसीन जहां ने की है जहां वो कार की डिग्गी में बैठकर स्टाइल मारती नजर आ रही हैं। जींस में बवाल लग रहीं हसीन जहां के कैप्शन पर जब लोगों की नजर गई तो वो काफी हैरान करने वाला था।
बिना नाम लिए उन्होने कुछ ऐसा लिखा कि लोग इसे इंडियन क्रिकेटर से जोड़ रहे हैं। हसीना जहां का कहना था कि, ''तूने मुझे अपने परिवार की औरतों की तरह समझ लिया।'' इसके अलावा बैकग्राउंड में आवाज भी सुनाई दे रही है।
Hasin Jahan Post: हसीन जहां ने क्या लिखा?
कार में बैठीं हसीन जहां ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''ना कल तू मेरा कुछ बिगाड़ सका था और ना ही बिगाड़ सकेगा इंशाल्लाह। तूने तेरे घर की औरतों के साथ मुझे कंपेयर कर लिया था कि पैसे के लिए हर एक नीच काम करेगी। मैं वैसी नहीं हूं रे, अगर होती तो तू तेरे पूरे परिवार समेत जेल में होता।''
मोहम्मद शमी की पत्नी का ये कैप्शन चीख चीखकर बता रहा है कि ये लाइनें किसके लिए लिखी गई हैं। हालांकि शमी की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन कभी नहीं आता है। वो हमेशा कुछ ना कुछ उनको बोलती रहती हैं। मोहम्मद शमी फिलहाल डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं और देखने वाली बात होगी कि वो आगे किसी सीरीज में नजर आते हैं या नहीं।
Shami's Fans Trolling Hasin Jahan: भड़क गए शमी के फैंस
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के फैंस इस पोस्ट पर भड़के हुए हैं। एक ने लिखा, ''मोहम्मद शमी की जिंदगी का सबसे बड़ा कलंक।'' एक ने लिखा, ''तू वेसी ही है....पैसों की भिखारन।'' एक ने लिखा, ''तेरे पास जो कुछ भी है पैसा, पहचान सब कुछ मोहम्मद शमी की बदौलत है, नहीं तो तुझे तो तेरा मोहल्ला भी नहीं जान पाता।'' एक ने लिखा, ''तू सबसे ज्यादा लालची है पैसे की तभी तुमने दूसरी शादी शमी से की और अब तीसरी करना चाहती है।'' देखिए पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications















