'मोहम्मद शमी का बाप बना हुआ है नरेंद्र मोदी...' ईद पर किस बात कर भड़क उठी हसीन जहां

Hasin Jahan Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपने शानदार खेल के साथ साथ अपनी एक्स वाइफ हसीन जहां (Haseen Jahan) को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। हसीन जहां आए दिन मोहम्मद शमी पर कुछ ना कुछ भड़ास निकालती ही रहती हैं। अब एक बार फिर से हसीन जहां ने शमी (Mohammes Shami Sister Fraud) और उनके परिवार को लेकर काफी भला बुरा सुनते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
हसीन जहा ने निकाला गुस्सा
दरअसल, मोहम्मद शमी की बहन शबीना -बहनोई मोहम्मद गजनबी समेत परिवार के आठ लोगों का नाम मनरेगा मजदूरी के फर्जीवाड़े से जुड़ा पाया गया है जिसे लेकर जांच चल रही है। इसी खबर पर अब हसीन जहां ने अपनी भड़ास निकाली है। हसीना जहा ने खबर की न्यूजपेपर रिपोर्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
शमी का बाप बना हुआ है मोदी
रिपोर्ट शेयर करते हुए हसीन जहां ने लिखा, "भ्रष्याचारी प्रधान देश है भारत। गरीबों को और गरीब, प्रताड़ित किया जाता है हमारे महान भारत में। पैसे वाले औरतबाजों को सुविधाएं और गैरकानूनी कर्मों में सपोर्ट किया जाता है। वैसे भी शमी अहमद का बाप बना हुआ है नरेंद्र मोदी और योगी, आसारी ने बच जाएंगे सारे हरामखोर। वैसे भी अमरोहा की पुलिस 2 कौड़ी की बिकाऊ है। शिकायत करने वाले को ही धमका कर के मामले को निपटा दिया जाएगा। वैसे भी शमी अहमद का पारिवारिक पेशा है गैरकानूनी काम करना, कुकर्म करना। कल से मुझे कई सारे न्यूज़ रिपोर्टर्स और दूसरे के कॉल और मैसेज आए, मेरा जबाव था कि तुम सबको पता है गलत और सही का, लेकिन तुम लोग की औकात नही सच्चाई दुनिया को बताओ और सजा दिलवाओ इसलिए जाओ तलवे चाटो टीआरपी कमाओ।"
क्या है पूरा मामला
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना की शादी जोया ब्लॉक के गांव पलौला निवासी मोहम्मद गजनबी के साथ हुई है। शबीना की सास गुले आयशा ही ग्राम प्रधान हैं। शबीना और उनके पति गजनवी ने गांव में मनरेगा मजदूर का पंजीकरण करा रखा था। इतना ही नहीं, शबीना के पति गजनबी और एमबीबीएस व एलएलबी कर रहे उनके दो देवरों का भी मनरेगा मजदूर के रूप में जॉब कार्ड बना है। चारों के खातों में मनरेगा की करीब 2.66 लाख रुपये मजदूरी भेजी गई है।
चार साल में शबीना ने 71,013 रुपये, पति गजनवी ने 65 हजार, लखनऊ में एमबीबीएस कर रहे देवर आमिर सुहेल ने 63,851, एलएलबी कर रहे देवर शेखू ने 67 हजार रुपये की मजदूरी प्राप्त की। चारों के मनरेगा के जॉब कार्ड 2021 में बने थे, जो अगस्त 2024 तक एक्टिव रहे। इसमें सीधे तौर पर सरकारी धन का दुरुपयोग का मामला सुर्खियों में आने के बाद डीएम ने परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह को जांच सौंप है। इसके बाद से अधिकारी तीन साल का रिकार्ड खंगालने में जुटे हैं।
बता दें कि मोहम्मद शमी से अलग होने के बाद उनकी बेटी हसीन जहां के साथ ही रहती हैं। यहां तक की शमी की मुलाकात तक उनकी बेटी के बहुत कम हो पाती है।
मालूम हो कि कुछ वक्त पहले ही मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी से मुलाकात की थी और अपनी बेटी को जमकर शॉपिंग भी करवाई थी। लेकिन बाद में हसीन जहां ने इस पर भी कमेंट किया था और शमी मोहम्मद पर आरोप लगाया था कि बेटी पर उन्होंने एक पैसा भी खर्च नहीं किया है और जिस ब्रांड के लिए वह काम करते हैं वहीं से फ्री में अपनी बेटी को चीजें खरीदवा दी।
हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो आए दिन अपने नित नए वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











