इस शख्स के घर अपने बच्चे भेज देती हैं हसीन जहां ? वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग, लोग बोले- इतना टाइम शमी को देती तो

Hasin Jahan

Hasin Jahan Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जितने अपने क्रिकेट खेलने के अंदाज की वजह से पॉपुलर हैं उतने ही वह हसीन जहां (Hasin Jahan) के साथ अपनी टूटी शादी को लेकर हेडलाइन में बने रहते हैं। भले ही दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं, लेकिन अभी भी हसीन जहां आए दिनों किसी ना किसी मुद्दे को लेकर मोहम्मद शमी और उनके परिवार को लेकर कुछ ना कुछ कहती नजर आती हैं।

हसीन जहां रहती हैं चर्चाओं में

बता दें कि बीते दिन हसीन जहां मोहम्मद शमी और उनकी बहन को लेकर उल्टा सीधा लिखती नजर आईं। वहीं हाल ही में हसीन जहां का एक वीडियो और वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हसीन जहां फोन पर नजर आ रही हैं इतना ही नहीं वह श्ख्स से कहती हैं कि वह अपने बच्चे उसके घर भिजवा रही हैं। हसीन जहां के शुरुआती शब्दों को लेकर हर कोई हैरान रह जाता है।

हसीन जहां का कॉलिंग वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे हसीन जहां के कॉलिंग वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स को अस्सलाम वालेकुम करती हैं। दूसरी ओर से शख्स कहता है कि शुक्र है कि तुमने मुझे रमजान में याद किया। बड़ा मिस कर रहा था मैं तुम्हें। इसके हसीन जहां भी हां, हां करती नजर आती हैं। फोन पर दूसरा शख्स कहता है कि कैसे याद आई आज। इस पर हसीन जहां कहती हैं कि एक काम पड़ गया था बहुत जरूरी आपसे।

हसीन जहां वीडियो पर शख्स से ये बात करती आईं नजर

इसके बाद फोन पर शख्स कहता है कि जरूरी काम ? हां बोले, आपके लिए तो मेरी जान भी हाजिर है। इसके बाद हसीन जहां कहती हैं कि हमारे घर के बच्चे कह रहे थे कि हमें शैतान देखना है। तो रमजान है ना... शैतान तो है नहीं तो मैंने आपका पता दे दिया है। वो आएंगे ना तो उनको थोड़ा डरा देना। वहीं फोन पर शख्स कहता है कि ये क्या बात हुई आपकी। इसके बाद हसीन जहां हंसने लगती हैं। बता दें कि हसीन जहां का यह फनी वीडियो है, लेकिन इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

वीडियो देख भड़के लोग

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना टाइम महान क्रिकेटर मोहम्मद शमी को देती तो अच्छा होता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपको तो सिर्फ पैसों से प्यार है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आप ऐसे ही हंसती रहो। बता दें कि हसीन जहां के वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X