Haryanvi Song: इस कम उम्र की हरियाणवी डांसर के आगे पानी कम हैं सपना चौधरी, डांस देख दीवानी हुई पब्लिक

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके डांस वीडियो तो इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। अपने देसी डांस और देसी ठुमकों की वजह से सपना चौधरी इंटरनेट पर कहर ढा देती हैं। सपना के स्टेज पर चढ़ते ही फैन्स सपना-सपना करने लगते हैं, लेकिन फिलहाल तो आपको बता दें कि सपना चौधरी को भी टक्कर देने के लिए एक और हरियाणवी डांसर आ गई हैं। जिनके डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। चलिए देखते हैं कि ये कौन सी डांसर हैं जो सपना को दे रही हैं टक्कर।
सुनीता बेबी ने दी सपना चौधरी को टक्कर
हाल ही में एक हरियाणवी डांसर का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह डांसर इतनी फुर्ती में डांस करती दिखती हैं जिसे देखकर लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वायरल हो रही इस डांसर का नाम सुनीता बेबी है। कम उम्र की यह डांसर स्टेज पर चढ़ते ही लोगों को दीवाना बना रही है। हरे रंग का सूट पहने सुनीता बेबी हरियाणा के मोस्ट पॉपुलर गाने 'गोली चल जावेगी' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं और डांस का अंदाज देख लोग तो उनके दीवाने हो गए हैं।
इंटरनेट पर धूम मचा रहा सुनीता बेबी का डांस वीडियो
बता दें कि सुनीता बेबी का यह डांस वीडियो 5 साल पुराना है, लेकिन इस वीडियो पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं। बता दें कि अभी तक इस वीडियो पर 81 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो कहर ढा रहा है। बता दें कि सुनीता बेबी का यह पहला वीडियो नहीं बल्कि उनके ऐसे कई वीडियो हैं जो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











