Haryanvi Song: सुनीता बेबी का डांस देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर की लिस्ट में नंबर वन पर आती हैं सपना चौधरी, लेकिन सुनीता बेबी के भी डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। सुनीता बेबी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता बेबी इस तरह डांस करती नजर आ रही हैं जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
सपना चौधरी को टक्कर दे रही हैं सुनीता बेबी
वैसे तो हरियाणवी गानों पर अपने ठुमकों से चार चांद लगाने वाली सपना चौधरी को अगर कोई टक्कर दे पाया है तो वह हैं सुनीता बेबी। जी हां, सुनीता बेबी के वैसे तो कई डांस वीडियो इंरटरनेट पर तहलका मचा देते हैं, लेकिन फिलहाल तो सुनीता का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर बुलेट की रफ्तार से भाग रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता बेबी मोस्ट ट्रेंडिंग हरियाणवी गाने 'गोली चल जावेगी' पर इतना फुर्तीला और बोल्ड डांस करती नजर आ रही हैं जिसे देख लोगों को होश उड़ गए है।
सुनीता बेबी का डांस देख दीवाने हुए लोग
काले रंग का सूट पहनकर सुनीता बेबी के लटके झलके देख फैन्स दीवाने हो गए हैं। सुनीता बेबी का डांस वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह कमाल कर दिया आपने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आप भी सपना से कम नहीं हो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- एक दिन आप भी सपना चौधरी जितनी बड़ी स्टार बनोगी।


Click it and Unblock the Notifications











