Haryanvi Song: 'सॉलिड बॉडी' गाने पर इस कदर नाचीं सपना चौधरी की होने लगी पैसों की बारिश, ठुमके देख फिदा हुए लोग

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के नए के साथ ही पुराने डांस वीडियो भी इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो खास चर्चाओं में आया है। इस वीडियो में सपना चौधरी इस कदर डांस करती नजर आती हैं कि पब्लिक तो उन्हें देख अपने होश ही खो बैठी है।
इंटरनेट पर छा गया सपना चौधरी का डांस वीडियो
बता दें कि वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सफेद रंग का सूट पहन बिना मेकअप के सादा बाल बांधकर एक दम सिंपल अंदाज में वह अपने मोस्ट पॉपुलर गाने सॉलिड बॉडी पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। उनका डांस उनकी अदाएं तीखे एक्सप्रेशन और उनका फुर्तीला डांस देख भारी संख्या में लोग रागिनी में जमा हो गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों को सपना का डांस इस कदर पसंद आता है कि स्टेज के नीचे से ही लोग उनपर जमकर पैसे लुटा रहे हैं।
सपना का डांस देख फिदा हुए लोग
ना तो सपना अपना डांस रोक रही हैं और ना ही पैसे लुटाने वालों के पैसे लुटाते-लुटाते हाथ थक रहे हैं। इंटरनेट पर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का ये डांस वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मानना पड़ेगा ना सपना जैसा कोई था और ना ही हो पाएगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- एक दम फायर है हमारी हरियाणवी सपना। तो वहीं तीसरे यूजरने लिखा- आई तो कई डांसर्स हैं, लेकिन कोई भी आज तक सपना जैसा कमाल नहीं दिखा पाई।


Click it and Unblock the Notifications