Haryanvi Song: सूट पहन सपना चौधरी ने शकीरा की तरह मटकाई कमर, इंटरनेट पर छा गया ये डांस वीडियो

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) बेहद ही पॉपुलर डांसर हैं। एक समय था जब सपना चौधरी चंद पैसे कमाने के लिए खुले आमसान के नीचे नचाती थीं, लेकिन आज सपना चौधरी किसी स्टार से कम नहीं हैं। भले ही आज सपना बड़ी स्टार बन गई हैं उनके डांस के बड़े इवेंट होते हैं और म्यूजिक वीडियो भी अब बहुत ही शानदार बनने लगे हैं, लेकिन आज भी लोगों को वही देसी हरियाणवी सपना ही पसंद है। सपना के नए वीडियो से ज्यादा उनके पुराने वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं।
सपना ने अपने देसी ठुमकों से जीता फैन्स का दिल
फिलहाल तो सपना चौधरी का एक डांस वीडियो फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने देसी डांस स्टाइल से महफिल लूटती नजर आ रही हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना चौधरी नीले रंग का सूट पहनकर, खुले बालों में लटके झटके मारकर अपने मोस्ट पॉपुलर गाने पानी छलके 2 पर इस तरह से डांस करती दिख रही हैं जिसे देखकर फैन्स को शकीरा की याद आ गई है। जी हां,सपना चौधरी का देसी अंदाज और देसी ठुमके लोगों का दिल जीत रहे हैं।
इंटरनेट पर छा गया सपना चौधरी का वीडियो
बता दें कि सपना इतनी पॉपुलर है कि उनका डांस देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई है। जी हां, सपना के इस वीडियो पर 10 या 50 लोग नहीं बल्कि हजारों की संख्या से लोग जमा हुए हैं। सपना का क्रेज लोगों पर किस तरह है यह तो आप इस वीडियो से ही अंदाजा लगा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











