Haryanvi Song: सपना चौधरी का डांस देखने पहुंचीं लाखों की संख्या में भीड़, एक ठुमके ने मचा दिया हंगामा

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। बता दें कि सपना चौधरी को आज लोग देश दुनिया तक में जानते हैं। उनके गाने दूर देश तक में धमाल मचा रहे हैं। सपना के नए से नए और पुराने से पुराना गाने सुनते ही फैन्स के पैर थिरकने लगते हैं। जब भी लोगों को पता चलता है कि आज सपना चौधरी का डांस होगा उनका डांस देखने के लिए हजारों लाखों की भीड़ जमा हो जाती है। उनका डांस देखने आई भारी संख्या में भीड़ यह सबूत देती है कि सपना कितनी पॉपुलर हैं।
सपना चौधरी के देसी ठुमरों पर फिदा हुए लाखों फैन्स
बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी का डांस देखने के लिए इतने लोग जमा हो गए हैं कि गिनती करना भी मुश्किल है। पहले तो लोगों का इतना हुजूम देख लोग समझ बैठते हैं कि शायद कोई नामी नेता होगा, लेकिन जैसे ही पता चलता है कि इतनी भीड़ सपना चौधरी को देखने के लिए जुटी है लोग हैरान रह जाते हैं।
सपना के डांस को देख दीवाने हुए लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी लगभग अपने हर पॉपुलर गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। खुद के इतने फैन्स को देख सपना का भी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ जाता है और वह भी स्टेज पर चढ़ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह वीडियो इंटरनेट पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी कहो सपना ने अपनी पहचान अलग ही स्तर की बना ली है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सपना एक दम फायर हैं आप। बता दें कि सपना के डांस को देख लोग अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं और यही सपना की खासियत है।


Click it and Unblock the Notifications