Haryanvi Song: सपना चौधरी के देसी डांस ने मचाई खलबली, लोग बार-बार देख रहे ये वीडियो

Haryanvi Song: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हर कोई सपना चौधरी को जानता है और उनके हरियाणवी गानों पर जमकर प्यार बरसाता है। सपना चौधरी आज एक नामी पर्सनालिटी बन गई हैं। जहां एक समय था जब सपना चौधरी रागिनी में नाचा करती थीं, वहीं अब सपना चौधरी स्टेज पर धमाल मचा देती हैं। आज सपना के नाम के बड़े इवेंट रखे जाते हैं।
सपना का फुर्तीला डांस देख फिदा हुए फैन्स
भले ही आज सपना बड़े इवेंट्स में जाती हों, लेकिन सपना चौधरी के पुराने डांस वीडियो पर लोगों का जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता है। सपना के नए गानों से ज्यादा उनके पुराने गानों पर लोगों का प्यार देखने को मिलता है। सपना के पुराने गानों पर 500 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज देखे गए हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहनकर रागिनी में इतना फुर्तीला डांस करती हैं कि लोग तो उनके दीवाने हो गए हैं।
इंटरनेट पर छा गया सपना चौधरी का ये वीडियो
बता दें कि सपना का डांस लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि फैन्स तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। बता दें कि सपना तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस करती हैं, लेकिन इस रील पर पंजाबी गाना लगा दिया गया है। जो इस क्लिप को काफी इंटरेस्टिंग बना रहा है। सपना के इस वीडियो पर फैन्स का जबरदस्त प्यार देखा जा सकता है। लोग तो इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications