Haryanvi Song: 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर झूम उठीं सपना चौधरी, किया ऐसा डांस कि पब्लिक ने खोए होश

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के आज लाखों- करोड़ों दीवाने हैं। हर कोई डांस के मामले में सपना चौधरी के वीडियो भी देखना ज्यादा पसंद करता है। सपना का नाम देश दुनिया में हो चुका है। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना चौधरी की किस्मत पूरी तरह से बदल गई। आज सपना के नाम के बड़े इवेंट होते हैं जिसमें सपना सोलो परफॉर्म करती हैं, लेकिन बता दें कि फैन्स को उनके नए डांस वीडियो से ज्यादा उनके पुराने डांस वीडियो ज्यादा पसंद आते हैं।
तेरी आंख्या का यो काजल पर यूं नाचीं सपना चौधरी
फिलहाल तो सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने मोस्ट ट्रेंडिंग गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर नीले रंग का सूट पहनकर इस कदर डांस करती नजर आती हैं कि लोगों के होश उड़ जाते हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी बाल झटक कर और अपनी नखरीली अदाएं दिखाकर इस तरह डांस करती दिख रही हैं जिसे देखकर लोग तो स्टेज के नीचे से सपना-सपना चिल्लाते नजर आ रहे हैं।
सपना के इस वीडियो को देख दीवाने हुए लोग
सपना के इस वीडियो में देख सकते हैं कि उनका डांस देखने के लिए भीड़ लग गई है लोगों को उनका यह डांस इतना पसंद आ रहा है कि लोग स्टेज के नीचे से दो दो मोबाइल हाथ में पकड़कर डांस का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सपना का यह डांस वीडियो लगभग 7 साल पुराना है लेकिन आज भी यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











